Video: प्यार में मौत को गले लगाने चली थीं लड़की, नींद में देख लौट गए 'यमराज'

Published : Sep 11, 2024, 12:39 PM ISTUpdated : Sep 11, 2024, 01:58 PM IST
suicide

सार

प्यार से जब शादी करने की मंजूरी घर से नहीं मिली, तो लड़की मरने के लिए निकल पड़ी। लेकिन नींद ने उसकी जिंदगी को बचा ली। इस खबर को पढ़कर ये जरूर बोलेंगे 'जांको राखे साईयां मार सके ना कोई चाहे सारा जग बैरी होय' ।

रिलेशनशिप डेस्क. प्यार में जब कोई होता है तो उसे दुनिया की बातें चुभती हैं। कई बार तो वो गलत कदम उठा लेते हैं। ऐसा ही कुछ बिहार (Bihar) के मोतिहारी से सामने आया। जहां एक कम उम्र की लड़की मरने चली थी। रेलवे ट्रैक पर कटकर जान देने निकली थी। लेकिन नींद ने यमराज को रोक दिया और वो बच गई। पूरी कहानी जानकर आप हैरान हो जाएंगे। 

मोतिहारी के चकिया रेलवे स्टेशन पर लोग एक लड़की को रेलवे ट्रैक पर सोते हुए देखकर हैरान रह गए। रेलमैन आकर उसे जगा रहा था पर वो जाग नहीं रही थी। हालांकि जब जगी तो मरने की जिद करने लगी। वहां मौजूद महिलाओं ने उसे उठाया और रेलवे ट्रैक से हटाया तो वो चिल्लाने लगी और कहीं कि मुझे छोड़ दो, मैं मरना चाहती हूं। हालांकि उसे जैसे-तैसे हटाकर घर भेजा गया। इसके बाद रेल वहां से निकली। 

सुसाइड करने चली लड़की को आई नींद

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की रेलवे ट्रैक पर सो रही है। दरअसल, वो मरने के इरादे से रेलवे ट्रैक पर बैठी थी। लेकिन ट्रेन आने में लेट थी। जिसकी वजह से वो लेटे-लेटे वहीं सो गई। कुछ देर बाद जब ट्रेन उस ट्रैक पर आई तो ड्राइवर ने लेटी हुई लड़की को देख लिया और ट्रेन की तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। ट्रेन सोई लड़की के पास आकर रुक गई। जिसकी वजह से उसकी जान बच गई। ड्राइवर सी जरा सी  चूक उस लड़की की सांसों की डोर तोड़ देती। 

 

 

प्यार करने की मंजूरी नहीं थी

ड्राइवर ट्रेन से उतरकर लड़की को जगाने की कोशिश की। वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया। लोग बता रहे थे कि वो वहां से रोज पढ़ने जाती थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लड़की किसी के प्यार में थी। वो उससे शादी करना चाहती थी। लेकिन घरवाले इसके लिए तैयार नहीं थे। जिसकी वजह से उसने आत्महत्या करने का फैसला लिया। वीडियो में देखकर आप समझ गए होंगे कि लड़की की उम्र कितनी कम थी। लेकिन 'होई वहीं जो राम रुची राखा', लड़की की नींद और रेल ड्राइवर की चुस्ती ने उसकी जिंदगी बचा ली।

बेटियों को समझाने का तरीका बदलें

कम उम्र में पैर बहक जाना लाजमी होता है। ऐसे में फैमिली को उसके प्रति सख्ती बरतने की जगह पर समझाना जरूरी होता है। जवान होती बेटियों को समझाएं कि प्यार करना बुरी बात नहीं है, लेकिन पढ़ाई की उम्र में सिर्फ उसपर फोकस होना चाहिए। कई बार पैरेंट्स बच्चों की पढ़ाई छुड़ाकर घर में बैठा देते हैं और जल्दी ही उनकी शादी कर देते हैं। जिसकी वजह से इस तरह की खबर सामने आती है। 

और पढ़ें:

पिया नहीं मिला हाई-फाई तो पत्नी का जेठ से चला चक्कर, खेत में खेली गई...

सेक्स के दौरान औरतों के दिमाग में घूमती है ये 8 बातें, 3rd दंग कर देगा

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!