पिया नहीं मिला हाई-फाई तो पत्नी का जेठ से चला चक्कर, खेत में खेली गई...

Published : Sep 11, 2024, 08:43 AM IST
affair

सार

पति अगर मन के मुताबिक ना मिले तो रिश्ते को निभाना मुश्किल होता है। ये भी हो सकता है कि पत्नी उससे अलग हो जाए। लेकिन इस कहानी में महिला ने जो किया वो इंसानियत पर सवालिया निशान लगाती दिखीं।

रिलेशनशिप डेस्क. अरेंज मैरेज में अक्सर ऐसा होता है कि एक लड़की को ऐसा पति मिल जाता है जो उसके सपनों का राजकुमार नहीं होता है। इस कहानी में भी एक लड़की को हाईफाई पति चाहिए थे जो देखने में स्मार्ट और पढ़ा लिखा हो। लेकिन इसके विपरित उसे एक अनपढ़, सिंपल लुक वाला पति मिल गया। वो इंटरनेट की दुनिया से बिल्कुल अनजान था। अब ऐसे केस में या तो वो महिला एडजस्ट करके चल सकती थी, या फिर छोड़ देती। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली महिला ने एक खतरनाक साजिश को अंजाम दिया।

रिश्ते पर सवालिया निशान लगाने की यह कहानी ग्वालियर के देहात क्षेत्र के उटिल थाना के तहत हुई। यहां पर एक महिला की शादी महावीर शरण कौरव से हुई थी। देखने में सिंपल था वो, पढ़ाई भी नहीं किया था। वो मोबाइल की दुनिया से भी दूर था। हाईफाई हस्बैंड चलाने वाली महिला को जब ऐसा पति मिला तो उसके साथ रहना गंवारा नहीं हुआ। लेकिन सोशल मजबूरियों की वह उसके साथ रह रही थीं। इस बीच उसका दिल पति के ममेरे भाई सुरेंद्र सिंह कौरव के लिए धड़का। दोनों के बीच लव सब का सिलसिला शुरू हो गया।

खेत में खेली गई खूनी खेल

दोनों एक दूसरे के साथ रहने के लिए महावीर को रास्ते से हटाने की साजिश में लग गए। उन्होंने उसे खेत पर बुलाया। वहां पर सुरेंद्र ने उसे नशा खिलाया। जिसकी वजह से वो बेहोश हो गया। इसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं पहचान छुपाने के लिए उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया। एक भोलाभाला इंसान नहीं जानता था कि उसकी पत्नी और भाई ही उसकी सांसों की डोर को तोड़ देंगे। लेकिन कहते हैं झूठ का पर्दाफाश कभी ना कभी हो ही जाता है।

पुलिस को हुआ पत्नी पर शक

पति को मारने के बाद दोनों अयोध्या फरार हो गए। वहीं पुलिस को जब कुचली लाश मिली। तो उसने तफ्तीश शुरू की और पता चला कि लाश महावीर की है। इसके बाद पत्नी की तलाश शुरू हुई। उसने उसे पकड़ा। महिला के फोन को जब चेक किया गया तो वो फॉर्मेट हो चुका था। जिससे पुलिस का शक और भी गहरा हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपनी करतूत के बारे में बता दी।कैसे उसने जेठ के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनों कातिल को गिरफ्तार कर लिया है।

समाज में शादी को लेकर सोचने की जरूरत

अक्सर माता-पिता अपने बेटियों की शादी जबरदस्ती करा देते हैं। वो उनकी राय नहीं लेते हैं। जब लड़की शादी करके ससुराल जाती है तो उसके सारे सपने एक के एक टूट जाते हैं। वो अंदर से इतनी टूट गई होती है कि गलत रास्ते पर चलने से खुद को रोक नहीं पाती है। बहुत जरूरी है कि शादी जैसे बंधन में बांधने से पहले लड़की की राय जानें।

और पढ़ें:

सेक्स के दौरान औरतों के दिमाग में घूमती है ये 8 बातें, 3rd दंग कर देगा

लिव इन रिलेशनशिप में नहीं बनी बात, तो दूसरे साथी को ऐसे अपनाएं

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!