अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही थी लड़की, आशिक बाहर कर रहा था ये गंदा काम

Published : Jan 02, 2025, 01:59 PM IST
sad woman

सार

प्यार का रिश्ता विश्वास पर टिका होता है, लेकिन यह जब टूटता है तो फिर दिल को गहरी चोट पहुंचता है। ऐसा ही कुछ एक लड़की के साथ हुआ जब वो हॉस्पिटल में मौत से लड़ रही थी तो उसका बॉयफ्रेंड उसे धोखा दे रहा था। 

रिलेशनशिप डेस्क. मुश्किल वक्त में साथी के साथ रहना, उसे ये बताना कि हालात चाहे जैसा भी हो हमेशा साथ में रहेगा। यहीं प्यार की निशानी होती है। लेकिन आज के दौर में रिश्ते निभाना बहुत मुश्किल हो गया है। हाल ही में एक लड़की ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती शेयर की। उसने बताया कि कैसे उसके बॉयफ्रेंड ने उसका भरोसा तोड़ा जब वो अस्पताल में अपनी जान बचाने के लिए जद्दोजहद कर रही थी।

लड़की ने बताया कि उसे हार्ट अटैक आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां उसकी बड़ी सर्जरी हुई। उसे आईसीडी (इम्प्लांटेबल कार्डियोवर्टर डिफाइब्रिलेटर) लगाया गया। इस दौरान उनके बॉयफ्रेंड ने उन्हें बोरियत से बचाने के लिए अपना आईपैड दिया ताकि वह वो ओटीटी देख सकें। हालांकि जब लड़की ने आईपैड पर एक लिंक ढूंढने के लिए ब्राउज़र हिस्ट्री चेक की, तो उनके होश उड़ गए। उसके बॉयफ्रेंड के फोन की सर्च हिस्ट्री भी आईपैड से लिंक थी, जिसमें उन्होंने सेक्स हुक-अप साइट्स पर समय बिताया था।

लड़की ने तोड़ दिया रिश्ता

लड़की ने आगे बताया कि इस सच्चाई को जानने के बाद वो इनसिक्योर महसूस करने लगी। उसने लिखा कि हमारे बीच इस चीज पर बातचीत पहले हुई थी। ऐसी चीजें उसे पसंद नहीं थी। बॉयफ्रेंड ने उससे वादा किया था कि वो इस तरह की कोई हरकत कभी नहीं करेगा। लेकिन अस्पताल में जब वो थी तो वो मौज कर रहा था। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद लड़की ने बॉयफ्रेंड से बातचीत की। जिस पर उसका कहना था कि वो बस फन  के लिए ऐसा कर रहा था। उसका इरादा धोखा देना नहीं था। लेकिन लड़की ने रिश्ता तोड़ दिया। उसने उसे एक मैसेज भेजकर साफ कर दिया कि उसने तय सीमा पार की है और वह इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेंगी। हालांकि, बॉयफ्रेंड ने यह कहते हुए माफी मांगी कि उसने न तो झूठ बोला और न ही धोखा दिया, लेकिन महिला ने रिश्ता खत्म करने का फैसला किया।

सोशल मीडिया रिएक्शन

इस कहानी को पढ़कर लोगों ने अपनी राय दी। एक शख्स ने लिखा,'आप कभी भी किसी भी वजह से रिश्ता खत्म कर सकते हैं, और यह एक बहुत सही कारण है। उसने न सिर्फ झूठ बोला बल्कि आपकी सीमाएं भी पार कीं। वह अपने किए का जिम्मा लेने की बजाय बचने की कोशिश कर रहा है।'

दूसरे ने कहा, 'वह आपकी सीमाओं के बारे में जानता था और फिर भी उसने ये सब किया। ऐसे इंसान के साथ समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप खुद पर ध्यान दें। आशा है कि आप जल्द स्वस्थ हो जाएंगी।'

और पढ़ें:

पाकिस्तान का बेटा नं.1, अम्मी की कराई दूसरी शादी, समाज बना दुश्मन!

'वो मेरे गाड़ी के आगे लेट गया,मैंने उसे गले से लगा लिया'

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!