
रिलेशनशिप डेस्क. अक्सर मोहल्ले में आप आंटियों के बीच तूतू-मैं मैं होते हुए देखे होंगे। कई बार विवाद हाथापाई पर भी उतर आती है। लेकिन दिल्ली मेट्रो में भी ऐसा हो सकता है ये सुनकर हैरानी जरूर होगी। जो मेट्रो लड़का-लड़की के रोमांस और किस के लिए खबरों में बनी रहती है, उसमें महिलाओं के बीच कुत्ते-बिल्ली की तरह लड़ाई होना आम बात तो बिल्कुल नहीं है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें महिलाएं एक दूसरे से लड़ती हुई नजर आ रही हैं। तो चलिए दिखाते हैं 4 वायरल वीडियो जिसे देखकर आपको आश्चर्य से भर जाएंगे।
दिल्ली मेट्रो में हर तरह के लोग सवारी करते हैं। ऑफिस गोइंग से लेकर बिजनेस करने वाले तक के लिए इसमें सफर करना आसान होता है। वक्त का पता नहीं चलता है और वो अपनी मंजिल तक पहुंच जाते हैं। लेकिन सफर के दौरान चीखने वाली आवाज सुनाई दे तो कुछ लोग परेशान हो जाते हैं तो कुछ लोगों के लिए यह मनोरंजन का पल बना जाता है। जैसा की इस वीडियो में आप देख सकते हैं।
धक्का-मुक्की करती महिलाएं
इस वायरल वीडियो में दो महिलाएं आपस में लड़ती नजर आ रही है। एक दूसरे को धक्का दे रही है और एक से बढ़कर एक शब्द का उपयोग कर रही है। कुछ लोग इस सीन को देखकर मुस्कुरा रहे हैं तो कोई अपने मोबाइल की दुनिया में बिजी है।
सीट के लिए लड़ाई
वैसे दो दिल्ली मेंट्रो में सीट को लेकर लड़ाई होनी नई बात नहीं है। जनरल डिब्बे में तो महिला और पुरुष के बीच अक्सर इसे लेकर तूतू मैं मैं होती है। लेकिन इस वीडियो को देखकर आपको यकीन नहीं होगा कि दो महिलाएं सीट के लिए लड़ रही हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे एक महिला सीट पर बैठी और बगल में अपना बैग रखा है। दूसरी महिला बैग को वहां से हटाने को बोल रही है ताकि वो बैठ सके। लेकिन बैग वाली महिला हटा नहीं रही है। जिसके बाद झगड़ा शुरू हो जाता है।
पुलिस की भी नहीं सुनती ये महिलाएं
इस वीडियो में देख सकते हैं कि दो महिलाएं धक्का मुक्की करती नजर आ रही हैं। महिला पुलिस दोनों को रोकती है। लेकिन वो मानती नहीं है। आप सुन सकते हैं कि लड़ाई के बीच में एक महिला कैसे कहती है कि वो जज की बेटी है और किसी को भी नहीं छोड़ेगी।
नहीं सुनना किसी की बस लड़ना है
कहते हैं कि जब महिलाएं लड़ने पर आ जाए तो किसी की नहीं सुनती है। इस वीडियो में देखकर आप समझ सकते हैं। वायरल वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
और पढ़ें:
नहीं हो रही है शादी, तो Navratri के 5वें दिन करें ये 'महाउपाय'
अनोखा Bra! ब्रेस्ट कैंसर का पता लगा सकता है ये ब्रा, जानें क्या है कीमत
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.