पिक्चर से इनकार बना जानलेवा! डॉक्टर ने पत्नी को ठिकाने लगाने के लिए रची खौफनाक साजिश

Published : Mar 26, 2025, 10:22 AM IST
hawaii

सार

Doctor Pushes wife off Cliff:पति-पत्नी का रिश्ता एक खौफनाक दौर से गुजर रहा है। जहां पर कोई भी किसी की भी जान लेने से चूक नहीं रहा है। ये कहानी हवाई की है जहां पर डॉक्टर अपनी पत्नी को पहाड़ से धक्का देने की कोशिश की।

Hawaii doctor pushes wife from hiking trail:शादी में हाथ पकड़कर लड़का-लड़की एक दूसरे का साथ निभाने का वादा करते हैं। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान और प्यार से जीवन गुजारने की कसमें खाते हैं। लेकिन जैसे-जैसे गृहस्थ जीवन में दोनों आगे बढ़ते हैं, सारे वादें और कसमें टूटने लगते हैं। कई बार तो दोनों एक दूसरे के जान के भी दुश्मन बन जाते हैं। ऐसी ही एक कहानी हवाई (Hawaii) से आई है जहां पर एक पति अपनी पत्नी की सांसे रोकने की कोशिश की।

हवाई के माउई में रहने वाले 46 साल के एनेस्थेसियोलॉजिस्ट गेरहार्ड कोनिग (Gerhadt Konig) अपनी 36 साल की पत्नी एरियल कोनिग (Arielle Konig) के साथ हाइकिंग करने गया था। कोनिग भी पेशे से न्यूक्लियर इंजीनियर है। हाइकिंग ट्रेल के दौरान गेरहार्ड ने पत्नी को साथ में फोटो खिंचवाने के लिए कहा। जिस पर ना जानें क्यों उसने मना कर दिया। इंकार पति को बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने पत्नी को वहां से धक्का दे दिया।

पत्नी को धक्का दिया, फिर पत्थर से किया हमला

ओआहू में स्थित पाली लुकआउट नामक पर्यटन स्थल पर उसने अपनी पत्नी को जान से मारने की कोशिश की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डॉक्टर ने पहले पत्नी को धक्का दिया और उसके बाद मुक्का मारा। इससे भी मन नहीं भरा तो उसके सिर पर पत्थर से वार भी किया। डॉक्टर की हैवानियत यहीं खत्म नहीं हुई, उसने घायल पत्नी को दो सिरिंज से इंजेक्शन भी लगाने की कोशिश की। आप समझ सकते हैं कि शख्स अंदर से कितना शैतान था और वो पूरी साजिश के तहत पत्नी को हाइकिंग पर लाया था।

सूचना मिलने पर हवाई पुलिस ने गंभीर महिला को एरियल के अस्पताल में लेकर गए जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं मंगलवार (25 मार्च) की सुबह आरोपी गेरहार्ड कोनिंग को भी पाली हाईवे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

डॉक्टर की नौकरी हुई सस्पेंड

माउई हेल्थ ने बयान जारी कर कहा कि डॉ. गेरहार्ड कोनिग को मेडिकल स्टाफ से सस्पेंड कर दिया गया है। माउई हेल्थ के अनुसार, कोनिग एक फ्रीलांस डॉक्टर था। संस्थान ने साफ किया कि वे मरीजों की सुरक्षा के लिए कमिटेंड है और जांच में पूरा सहयोग करेगा। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और डॉक्टर पर जल्द ही मुकदमा चलाया जा सकता है।

पति-पत्नी का रिश्ता हो रहा जार-जार

कहीं पत्नी पति को मारकर ड्रम में सीमेंट के साथ जमा दे रही है तो कहीं पति पत्नी को पहाड़ से धक्का दे रहा है। ऐसी तस्वीरे समाज के लिए एक चेतावनी है कि शादी का रिश्ता पहले की तरह नहीं रहा जहां लोग सात जन्म निभाने के लिए एक दूसरे के साथ बंधते थे। अपने बच्चों की ऐसी परवरिश करें ताकि वो रिश्तों का महत्व समझे। अगर पति-पत्नी के बीच नहीं बन रही है तो उसे अलग होने से रोकना भी नहीं चाहिए। 

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!