केरल में पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। मैसेज देखकर भड़का पति, दोनों को मौत के घाट उतारा।

Kerala Double Murder: केरल के पथानामथिट्टा जिले के कलंजूर गांव में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। 32 साल के आरोपी बैजू को शक था कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध पड़ोसी से हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बैजू को लंबे समय से अपनी पत्नी पर शक था। उसने अपनी पत्नी वैष्णवी का फोन देखा। इसमें वैष्णवी और पड़ोसी विष्णु (32) द्वारा भेजे गए मैसेज थे। इसे देख वह भड़क गया।

पति ने हमला किया तो बचने को प्रेमी के पास भागी महिला, दोनों की हत्या

रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार की रात बैजू और वैष्णवी के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हुआ था। बैजू ने हमला किया तो वैष्णवी जान बचाने के लिए विष्णु के घर भागी। बैजू पीछा करता हुआ विष्णु के घर पहुंच गया। वह अपने हाथ में machete (बड़े आकार का चाकू) लिए हुए था। उसने पहले वैष्णवी पर हमला किया। उसे बेहद बेदर्दी से काट डाला, जिससे मौके पर ही वैष्णवी की मौत हो गई। इसके बाद बैजू ने विष्णु पर भी हमला कर दिया। हॉस्पिटल ले जाते समय विष्णु की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय कूडल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। बैजू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की एक टीम ने सोमवार सुबह घटनास्थल का दौरा किया। पूरे घर में खून फैला हुआ था।