प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, मौत की दहलीज पर जब पहुंची लड़की तो बोली ये बात,लव का ऐसा अंत नहीं सुना होगा

Published : May 08, 2023, 01:13 PM IST
jamshedpur news family members abducted  girl from her lover

सार

प्यार जीना सिखाता है, लेकिन इंदौर के प्रेमी-प्रेमिका ने कायराना हरकत करते हुए मौत से समझौता कर लिया। होटल के एक कमरे में दोनों ने जहर खा लिया। मौत की दहलीज पर जब लड़की पहुंची तो कॉल पर बोली, हमने जहर खा लिया बचा लों। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

रिलेशनशिप डेस्क. कहते हैं प्यार इंसान को जीना सिखाता है। प्रेमी-प्रेमिका जिंदगी को एक साथ जीने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के इंदौर में एक लव स्टोरी का अंत खुद कपल ने ही कर दिया। इनके जाने से दो परिवार में मातम फैला है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि दोनों ने आखिरी जिंदगी का खात्मा क्यों किया। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, ताकि सुसाइड की वजह का पता लगाया जा सकें।

विजयनगर में सेवन हेवल होटल में प्रेमी युगल ने एक कमरा बुक किया था। वहां पर दोनों मिले और इसके बाद जहर खा लिया। मौत की दहलीज पर पहुंचने के बाद लड़की को एहसास हुआ कि उसने गलत कदम उठा लिया है। उसने अपने भाई को मोबाइल पर बताया कि 'हमने जहर खा लिया है। यहां आकर बचा लो।' बहन से बात होने के बाद भाई पागलों की तरह विजयनगर के सभी होटलें तलाशने लगा। करीब एक घंटे बाद वो होटल मिली जहां पर उसकी बहन ने प्रेमी संग जहर खाया था।

23 साल का कपिल करता था प्राइवेट जॉब

होटल के कर्मचारी डुप्लीकेट चाबी से कमरे का ताला खोला और पुलिस को सूचना दी। कमरे के अंदर प्रेमी जोड़े बेसुध थे। उन्हें तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन दोनों की स्थिति गंभीर थी इसलिए मवाय अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन दोनों हॉस्पिटल पहुंचते उससे पहले दोनों ने दम तोड़ दिया। 23 साल का कपिल प्राइवेट जॉब करता था।

दोनों साथ में होटल में गए थे

दो साल से वो निशा नाम की लड़की के साथ मोहब्बत में था। मृतक के पिता शीलचंद कहते हैं उनका बेटा यह कहकर निकला था कि वो ड्यूटी नहीं जा रहा है विजयनगर जा रहा है। 2 बजे तक वापस लौट आएगा। लेकिन जब वो 2 बजे नहीं आया तो हमने फोन लगाया। तब पता चला कि उसने जहर खा लिया है। लड़की के भाई ने ये बात हमें बताई। वहीं, कपिल के भाई ने बताया कि कपिल की निशा नाम की गर्लफ्रेंड थी। 7 मई को घर से दोनों बाइक पर सवार होकर निकले थे। दोनों साथ में थे।

सुसाइड की वजह का नहीं खुलासा

उसने कहा कि जब कपिल बताए वक्त पर नहीं आया तो हमने उसे कॉल किया। लेकिन उससे बात नहीं हुई। फिर से कॉल किया तो लड़की की आवाज आईं। उसने बताया कि हम दोनों ने जहर खा लिया है हमें बचा लों। फिर फोन डिस्कनेक्ट हो गया। उसके बाद उन्होंने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद उन्हें ढूंढा गया। दोनों ने सुसाइड क्यों किया इसका पता नहीं चल पाया है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद किया गया है।

और पढ़ें:

Mother's day 2023: अब बारी आपकी...मां की सेहत का ख्याल रखने के लिए अपनाएं ये 6 तरीके

प्रियंका चोपड़ा का ब्यूटी ब्रांड US में छाया, छाप रहीं अब करोड़ों रुपए

 

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!