MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • Mother's day 2023: अब बारी आपकी...मां की सेहत का ख्याल रखने के लिए अपनाएं ये 6 तरीके

Mother's day 2023: अब बारी आपकी...मां की सेहत का ख्याल रखने के लिए अपनाएं ये 6 तरीके

हेल्थ डेस्क.‘मदर्स डे’(Mother's day 2023) इस बार 14 मई को मनाया जाएगा। वैसे तो मां के लिए हर दिन खास होता है। उन्हें सम्मान और इज्जत देने के लिए एक दिन को नहीं चुना जा सकता है। क्योंकि मां अपनी संतान के लिए जितना करती हैं उतना कोई नहीं कर सकता है। 

3 Min read
Nitu Kumari
Published : May 08 2023, 08:39 AM IST| Updated : May 08 2023, 10:03 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : Getty

बिना थके, बिना रुके , हरदम और हर पल बच्चों के साथ-साथ पूरी फैमिली की जिम्मेदारी अकेले निभाती है। मां के बिना जीवन की कल्पना नहीं कर सकते हैं। ऐसे में हर संतान की जिम्मेदारी होती है कि वो अपनी मां की सेहत का ध्यान रखें। तो चलिए बताते हैं इस मदर्स डे पर अपनी मां की आयु को बढ़ाने के लिए क्या-क्या कर सकते हैं।

27
Image Credit : Getty

हेल्थ चेकअप

35 की उम्र के पार जाने के बाद हर महिला के सेहत का ख्याल रखना जरूरी होता है। महिलाओं में खून की कमी, स्ट्रेस, हड्डियों में दर्द, ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या, थायरॉएड, डायबिटीज, प्री मेनोपॉज की समस्या से जूझती हैं। वो अपना ख्याल नहीं रखती हैं। ऐसे में संतान का फर्ज बनता है कि वो उनका रूटीन चेअकप कराएं। ताकि वक्त रहते बीमारी के बारे में पता चल जाए। जिस तरह बचपन से लेकर बड़े होने तक उन्होंने आप का ख्याल रखा , अब बारी आपकी है।

37
Image Credit : Getty

अच्छी डाइट चार्ट बनाए

सुबह उठने से लेकर रात के सोने तक मां अपने बच्चे के खानपान का ख्याल रखती है। खुद वक्त पर खाती पीती नहीं हैं। घर का काम करते-करते वो नाश्ता करना भूल जाती है। वक्त पर खाना नहीं खाती हैं। जिसकी वजह से वो शारीरिक रूप से कमजोर हो जाती है। बढ़ती उम्र में उनकी सेहत का ख्याल रखना आपकी जिम्मेदारी है। उनका डाइट चार्ट तैयार करें। फल, सब्जी, दूध, दही, दाल, उनकी डाइट में शामिल करें। ये सुनिश्चित करें कि वो कैल्शियम, विटामिन डी, आयरन सप्लिमेंट्स, फाइबर भी ले रही है या नहीं। जिस वक्त आप नाश्ता कर रहे हैं उस वक्त उन्हें भी बैठाकर नाश्ता कराएं।

47
Image Credit : Getty

योग, मेडिटेशन और एक्सरसाइज कराएं

मां को समझाएं की वो हेल्दी रहेंगी तभी फैमिली ठीक रहेगा। इसलिए उन्हें नियमित योग, मेडिटेशन करने के लिए भी कहें। वॉक करने की सलाह दें। उनकी रूटीन में सुबह सबसे पहले 20 से 30 मिनट योग, एक्सरसाइज और मेडिटेशन को शामिल करें। मां नहीं अगर कर रही है तो उनके साथ आप भी योग करें और वॉक साथ में करने के लिए निकलें। बच्चों का साथ पाकर मां अपने एक्सरसाइज को एन्जॉय करती हैं। वो उनसे ज्यादा कनेक्ट महसूस करती हैं।

57
Image Credit : Getty

मां आराम करने की भी जरूरत

मां को समझाएं कि आराम करना कितना जरूरी होता है। किचन और घर के काम में अगर आपके पास वक्त है तो हाथ बंटाएं। उनके लिए हेल्पर घर में रखें, ताकि उन्हें पर्याप्त आराम मिल सकें।

67
Image Credit : Getty

स्ट्रेस, एंग्जायटी से बचाएं

घर की जिम्मेदारी संभालते-संभालते एक महिला काफी थक जाती है। इतना ही नहीं बच्चों की भविष्य की चिंता भी उन्हें हर वक्त सताती है। ऐसे में बच्चों की जिम्मेदारी होती है कि वो मां को किसी तरह का तनाव ना दें। कोई ऐसा काम ना करें जिसकी वजह से उनका स्ट्रेस बढ़ जाए। इसके साथ ही उन्हें कहीं घूमाने ले जाएं। उनके साथ क्वालिटी वक्त गुजारें।

77
Image Credit : Getty

मां के साथ मनाएं वेकेशन

मां 24X7 काम करती हैं। जरूरती है कि मां को ब्रेक दें और उनके साथ वेकेशन की प्लानिंग करें। मां के पसंदीदा जगह पर घूमाने ले जाएं। उन्हें वहां एडवेंचर चीजें कराएं। उन्हें रिलैक्स कराने के लिए स्पा या मसाज भी बुक कराएं।

और पढ़ें:

प्यार हो तो ऐसा!35 साल तक प्रेमी के प्रपोजल का किया इंतजार, 60 की उम्र में अब दादी बनेंगी दुल्हन

क्या होता है नेजल पॉलीप्स सर्जरी, जिसकी वजह से प्रियंका चोपड़ा की नाक हो गई थी चपटी

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved