- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- World laughter day 2023: इन जोक्स, मीम्स और फनी मैसेज से अपने दोस्तों और करीबियों को कहे हैप्पी लाफ्टर डे
World laughter day 2023: इन जोक्स, मीम्स और फनी मैसेज से अपने दोस्तों और करीबियों को कहे हैप्पी लाफ्टर डे
लाइफस्टाइल डेस्क:हंसना ना सिर्फ हमें खुशी का अहसास कराता है, बल्कि हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। हंसी के इसी महत्व को बताने के लिए हर साल 7 मई को वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत आप इन फनी मैसेज, जोक्स और मीम्स से कर सकते हैं

लाफ्टर डे फनी कोट्स
संता पप्पू से- शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़का में क्या अंतर है।
पप्पू- मंगलसूत्र लटका हो तो लड़की शादीशुदा और मुंह लटका हो तो लड़का शादीशुदा।

लाफ्टर डे पर फनी जोक्स
पत्नी : किसी को अपने वश में करने को सम्मोहन करना कहते हैं।
पति: चल झूठी!
उसे तो शादी करना कहते हैं।
वर्ल्ड लाफ्टर डे कैसे मनाएं
बीवी मार्केट से शॉपिंग कर लौटी तभी पति : मेरा अंदाजा है कि इस पैकेट में कोई खाने की चीज होगी।
पत्नी : अरे वारे मेरे परमेश्वर, आपने बिल्कुल सही अंदाजा लगाया, इसमें मेरे नए सैंडल हैं।
मीम्स फॉर फ्रेंड्स
चुन्नू : पापा हम अब मालामाल हो जाएंगे।
पापा : बेटा ऐसा कैसे हो सकता है?
चुन्नू : कल हमारे टीचर पैसे को रुपए में बदलना सिखाएंगे।
फनी मैसेज फॉर ऑफिस फ्रेंड्स
नई दुल्हन ससुराल पहुंची, सास ने कहा बेटी तुम्हें जो बनाना आता है रसोई में जाकर बना लो। 10 मिनट बाद दुल्हन रसोई से बाहर आई और सास से बोली : मां जी, आप सोड़ा के साथ लेंगी या पानी के साथ।
जोक्स फॉर फ्रेंड्स
पक्के दोस्त वह होते हैं जिन्हें 2 दिन गाली ना दो तो पूछने लग जाते हैं क्या हुआ भाई नाराज है क्या ! हैप्पी लाफ्टर डे माय फ्रेंड
वर्ल्ड लाफ्टर डे फनी मैसेज
बिल्ली – तुम्हारी उम्र क्या है
हाथी – पांच साल
बिल्ली -लेकिन तुम तो बड़े देखते हो
हाथी- I am a Complan Boy ! और तुम्हारी उम्र क्या है ?
बिल्ली – 25 साल
हाथी – लेकिन तुम तो बहुत छोटी दिखती हो कैसे ?
बिल्ली – झंडू कैसरी जीवन, बढ़ती उम्र मानों थम सी जाए।
वर्ल्ड लाफ्टर डे शायरी
हंसता हुआ चेहरा आपकी शान बढ़ाता है और हंसकर किया हुआ काम आपकी पहचान बढ़ाता है। हंसते रहिए, मुस्कुराते रहिए।
वर्ल्ड लाफ्टर डे विशेज
टीचर- अगर टाइटैनिक फिल्म भोजपुर में बनी होती तो भोजपुरी में उसका क्या नाम होता ?
स्टूडेंट- “जहाज डूबल ठंडा पानी मा, आशिक मरा भरा जवानी मा”
वर्ल्ड लाफ्टर डे 2023
भक्त : बाबा ऐसा कौन सा धंधा करूं जिसमें काम दूसरे करें लेकिन पैसे सिर्फ मुझे मिलें …?
बाबा : बेटा तू सुलभ शौचालय खोल लें!!
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.