
रिलेशनशिप डेस्क. मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि मेरे पति की मुझसे 20 साल बड़ी महिला के साथ अफेयर चल रहा है। हम दोनों फैमिली प्लानिंग कर रहे थे। लेकिन असलियत सामने आने के बाद मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई। कहानी रोहिणी (बदला हुआ नाम) की है जो मुंबई में रहती हैं। पति के अफेयर के बाद उसने एक फैसला लिया, लेकिन उसे समझ नहीं आ रहा है कि जिंदगी की गाड़ी कैसे आगे बढ़ाई जाए। आइए पूरी कहानी उसकी जुबानी सुनते हैं और एक्सपर्ट की क्या राय है जानते हैं।
रोहिणी बताती है कि उसकी उम्र 36 साल की है, पति 42 साल का है। उसका अफेयर 56 साल की एक महिला के साथ चल रहा है। महिला के मुताबिक कुछ वक्त पहले उसे अपने पति की हरकतों पर शक होने लगा जिसके बाद उसने फोन को ट्रैक करना शुरू किया। एक दिन होटल से फोन आया जिसमें बताया गया कि उनकी "पत्नी" ने अपने चश्मे कमरे में छोड़ दिए हैं। यह सुनकर वो चौंक गई। क्योंकि ना तो वो होटल गई थी और ना उसका कोई चश्मा वहां छूटा था। जब इस बारे में पति से सवाल किया तो शुरुआत में उसने अफेयर की बात को स्वीकारा नहीं। लेकिन बाद में उसने अपने काली करतूत को स्वीकार कर लिया।
उसने बताया कि उसका अफेयर 56 साल के महिला के साथ चल रहा है। उनका शारीरिक संबंध भी दो-तीन बार बने हैं। ये सुनकर रोहिणी के होश उड़ गए, क्योंकि कुछ वक्त पहले ही दोनों बच्चे की प्लानिंग कर रहे थे। लेकिन उसके पति ने धोखा दिया और एक ऐसी महिला के साथ रिश्ता बनाया जो उसे बच्चे भी नहीं दे सकती है। यह न केवल उसके सपनों का टूटना था, बल्कि उनके आत्मसम्मान को भी गहरी चोट पहुंची।
दोनों के बीच काफी झगड़े होने के बाद पति ने उसे छोड़ दिया। रोहिणी का कहना है कि अब तक उनके बीच सुलह या काउंसलिंग की कोई बात नहीं हुई है। वह मानती हैं कि उनके पति को सच्चाई सामने आने के बाद राहत महसूस हो रही है और वह अपने फैसले से खुश हैं। लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि वो आगे कैसे बढ़ें।
एक्सपर्ट की राय- यह जरूरी है कि आप अपनी भावनाओं को नकारें नहीं। दोस्तों और परिवार से बात करें और अपने दर्द को बयां करें। उसे छुपाएं नहीं। किसी भी चीज के लिए खुद को दोष बिल्कुल ना दें। पति को आपने छोड़कर अच्छा किया अब आगे बढ़ने की प्लानिंग आपको ही करनी होगी। अपनी फेवरेट एक्टिविटी में शामिल हो। नए शौक अपनाएं। दोस्तों के साथ हैंगआउट करें। फैमिली के साथ वक्त गुजारें।
(ब्लैक डायरी एशियानेट की एक ऐसी सीरीज है,जिसमें हम रिश्तों से जुड़े राज,समस्या के बारे में बताते हैं जिसे खुलकर लोग बता नहीं पाते हैं। इस सीरीज के माध्यम से जो लोग हमें अपनी कहानी बताते हैं, हम उनका नाम बदलकर आप तक लेकर आते हैं। इसके साथ एक्सपर्ट की राय भी देते हैं, ताकि समस्या का निदान हो सके।ब्लैक डायरी में सभी तस्वीरें सांकेतिक होती हैं। )
और पढ़ें:
ब्लैक डायरी:बेटे ने पापा की दूसरी महिला के साथ अंतरंग तस्वीर देखी और फिर...
पाकिस्तान का बेटा नं.1, अम्मी की कराई दूसरी शादी, समाज बना दुश्मन!
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.