अंकिता के दिल में आज भी बसते हैं सुशांत, क्या रिश्ते में रहते हुए पुराने प्यार का जिक्र करना सही?

Published : Jun 17, 2025, 03:05 PM IST
Relatioship Guide

सार

Relationship Guide: दीपिका पादुकोण हो या फिर अंकिता लोखंडे, आज भी उनके एक्स उनके दिल में बसते हैं। गाहे-बगाहे वो सार्वजनिक मंच पर उन्हें याद कर बैठती है। क्या ऐसा करना सही है जब वो एक रिश्ते में हैं। 

Relatioship Guide: सेलिब्रिटी हो या फिर आम इंसान , रिश्तों और इमोशन की जटिलता एक ही जैसी होती है। दीपिका पादुकोण कई बार कहती सुनी गई है कि रणबीर कपूर उनके लिए हमेशा स्पेशल रहेंगे जबकि दोनों के रास्ते कब के अलग हो चुके हैं। दो के अलग-अलग पार्टनर हैं। वहीं अंकित लोखंडे भी सुशांत सिंह राजपूत को हमेशा याद करती हैं। हालांकि उनका एक्स इस दुनिया में नहीं है। वो भी अपनी लाइफ में विक्की जैन के साथ आगे बढ़ चुकी हैं। सवाल है कि क्या किसी नए रिश्ते में रहते हुए पुराने प्यार को याद करना गलत है? या यह एक सामान्य मानवीय भावना है?

यादें मिटती नहीं, भावनाएं बदल जाती हैं

मर्यादा के पैमाने पर हम भले ही यह कहें कि ऐसा होना नहीं चाहिए। लेकिन रिश्ते भले ही समय के साथ बदल जाए, लेकिन कुछ यादें और एहसास मन में बसे रहते हैं। यह जरूरी नहीं कि किसी एक्स की याद आने का मतलब है कि आज भी उससे प्यार है। कई बार वो यादें हमारे जीवन के किसी अहम दौर से जुड़ी होती हैं, जो हमें बनाती हैं, सिखाती हैं। दीपिका पादुकोण भी कहती हैं,'हम (मैं और रणबीर कपूर) एक बहुत ही दोस्ताना और आरामदायक जगह पर हैं। वह हमेशा मेरे लिए खास रहेगा, सिर्फ इसलिए नहीं कि हमने क्या साझा किया, बल्कि इसलिए भी कि वह एक व्यक्ति के रूप में कौन है?'

क्या यह नए रिश्ते को नुकसान पहुंचाता है?

यदि बार-बार एक्स की चर्चा हो, तुलना हो, या वर्तमान रिश्ते में असुरक्षा का कारण बन जाए, तो यह जरूर एक चेतावनी का संकेत है। वर्तमान रिश्ते के सामने अगर आप बार-बार एक्स को याद करती है तो फिर सामने वाला दुखी होगा और खुद को कमतर आंकने लगेगा। कई बार ये झगड़े का भी रूप ले सकता है। इसलिए कभी भी अपने वर्तमान रिलेशनशिप के सामने भूतकाल को याद ना करें। लेकिन अगर ये यादें केवल मन में हैं और उसका आपके मौजूदा रिश्ते पर कोई असर नहीं है, तो यह पूरी तरह से मानवीय और स्वाभाविक माना जा सकता है।

विशेषज्ञों की राय

मनोविज्ञान विशेषज्ञ मानते हैं किअतीत की भावनाओं का असर वर्तमान पर तभी होता है जब हम उन्हें अधूरा छोड़ देते हैं या खुलकर स्वीकार नहीं करते। खुले दिल से अपने साथी से बात करना, अपनी भावनाओं को समझना और जरूरत हो तो प्रोफेशनल मदद लेना रिश्तों को मजबूत बना सकता है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

क्रिसमस पर GF के घर जाना चाहता है BF, पर लड़की देगी 100 वॉट का झटका!
वो अच्छी है-प्यार भी गहरा है..फिर भी दिल में क्यों उठ रहा है ब्रेकअप का डर? एक लड़के की उलझन भरी कहानी