पत्नियों के बेवफाई के पीछे छिपे ये 4 गहरे राज, हर पति को जरूर जानने चाहिए
Marital Betrayal Cause: हाल के दौर में पति-पत्नी का रिश्ता बहुत ही कमजोर हो गया है। जहां पहले पति अपनी हमसफर को धोखा देते थे, वहीं अप पत्नियों में भी ये प्रवृत्ति बढ़ी है। आइए जानते हैं पीछे की कुछ वजहें।

अमेरिका के शिकागो यूनिवर्सिटी में नेशनल ओपिनियन रिसर्च सेंटर (NORC) के 2022 ग्लोबल सोशल सर्वे (GSS) में कुछ हैरान करने वाली बातें सामने आई थी। इस सर्वे के दौरान 20 प्रतिशत पुरुषों और 13 प्रतिशत महिलाओं ने अपने जीवनसाथी को धोखा देने की बात कुबूल की। 20210 में पत्नियों द्वारा अपने पतियों को धोखा देने की टेंडेंसी 20 साल पहले की तुलना में 40 प्रतिश अधिक पाई गई। सवाल है कि आखिर महिलाओं के नेचर में इतना बड़ा परिवर्तन कैसे आ रहा है। इसके पीछे 4 कारण बताए गए हैं।

1. आत्मसम्मान में कमी
अगर घर में पति की ओर से पत्नी को सम्मान नहीं दिया जाता है तो महिलाएं अटेंशन पाने के लिए बाहर की ओर रुख करती हैं। सम्मान पाने की चाहत में वो बाहरी लोगों की ओर देखने लगती है। ऐसे में किसी दूसरे पुरुष के साथ उसका लगाव बढ़ जाता है। धीरे-धीरे मन की स्थिति बदल जाती है।
2.अकेलापन
पति अगर अपनी पत्नी को ज्यादा अटेंशन नहीं देता है उसके साथ वक्त नहीं गुजारता है तो ऐसी स्थिति में भी पत्नी बेवफा हो सकती है। पुरुषों से ज्यादा महिलाएं इमोशनल होती हैं। अगर पति उसका सपोर्ट नहीं बनता है तो इमोशनल अलगाव पैदा होने लगती है और पत्नी किसी दूसरे इंसान के साथ इमोशनल और रोमांटिक संबंधों के बारे में कल्पना शुरू कर देती है।
3.क्रोध या प्रतिशोध
कुछ महिलाएं जब शादी करती हैं तो उनके मन में एक पार्टनर की छवि अलग होती है। लेकिन जब पार्टनर उनकी अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरता तो धीरे-धीरे उनके मन में कड़वाहट आने लगती है। वो किसी और इंसान की तरफ मोल्ड होने लगती है। अगर लड़की के मर्जी से शादी नहीं होती है तो ऐसी स्थिति में भी बेवफाई के चासेंज बढ़ जाते हैं।
4.शारीरिक जरूरत
अगर एक महिला अपने पति से संतुष्ट नहीं होती है तो कुछ वक्त तक खुद को रोकती है। लेकिन धीरे-धीरे उनका मन दूसरे पुरुष के प्रति आकर्षित होने लगता है। वो शारीरिक संबंध, सहानुभूति, तारीफ की लालसा रखती है और ऐसे में वो बेवफाई की तरह कदम बढ़ा देती हैं।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

