काजोल से लें 7 Parenting Tips, आपकी बेटी भी Nysa Devgan की तरह बनेगी कॉन्फिडेंट

7 Parenting Tips By Kajol: एक्ट्रेस काजोल ने कई साल तक सिर्फ बच्चों की परवरिश पर ध्यान दिया। अब हाल ही में काजोल ने खुलासा किया कि उनके बच्चे जीवन में नई चीजें आजमाने से नहीं डरते हैं।

Shivangi Chauhan | Published : Sep 17, 2023 9:31 AM IST

रिलेशनशिप डेस्क: काजोल उन बॉलीवुड सितारों में से एक हैं जिन्होंने सालों तक बॉलीवुड में स्टारडम का आनंद लिया है। शादी और मदरहुड ने एक्ट्रेस को किसी भी तरह से रोका नहीं किया और उन्होंने अपने एक्टिंग करियर व पर्सनल लाइफ को बहुत अच्छे से बैलेंस किया है। काजोल ने और उनके पति अजय देवगन ने अपनी बेटी नीसा देवगन और बेटे युग देवगन के बाद परिवार पर ज्यादा ध्यान देने का फैसला किया। इसी कारण एक्ट्रेस ने कई साल तक सिर्फ बच्चों की परवरिश पर ध्यान दिया। अब हाल ही में काजोल ने खुलासा किया कि उनके बच्चे जीवन में नई चीजें आजमाने से नहीं डरते हैं। काजोल अपने करियर और निजी जिंदगी को खूबसूरती से संतुलित करने के लिए जानी जाती हैं। यहां जानें काजोल की बेस्ट पेरेंटिंग टिप्स, जिससे बच्चे खुश और आत्मविश्वासी रहेंगे।

  1. बच्चों के दोस्त और विश्वासपात्र बनें

काजोल का कहना है कि कि मेरे दोनों बच्चे नई चीजें आजमाने या अपनी अनूठी रुचियों को आगे बढ़ाने से डरते नहीं हैं। वे जानते हैं कि मैंने उनका साथ दिया है। हमेशा बच्चों के जीवन के हर चरण में उनका समर्थन करें, ताकि वे जान सकें कि यदि वो गिरते हैं तो आप उन्हें संभालने के लिए वहां मौजूद हैं।

2. बिना निर्णय के बच्चों को स्वीकारें

काजोल ने इंटरव्यू में कहा था कि उनकी मां तनुजा में बिना ज्यादा सोचे-समझे चीजों को स्वीकार करने की अद्भुत क्षमता है। रंग और लिंग उसके लिए कभी मायने नहीं रखते। उनकी तरह बच्चों के निर्णय को और चीजों को स्वीकार करने की क्षमता मां-बाप में भी होनी चाहिए।

3. बच्चों की सोच को सीमित न करें

काजोल कहना है कि उनकी मां द्वारा की गई परवरिश दूरदर्शी सोच वाली थी। यही कारण है कि वह अपने बच्चों के साथ भी ऐसा ही करती हैं। वो बच्चों की सोच को सीमित नहीं करती हैं और इसने उनको निडर बनाया है।

4. बच्चों को सहानुभूति सिखाएं

जब बात अपने बच्चों की आती है तो काजोल स्पष्ट नियम बनाती हैं। उन्हें तब तक कुछ भी करने की इजाजत है, जब तक वे किसी को चोट नहीं पहुंचा रहे हों।

5. हमेशा बच्चों को निर्णय लेने दें

काजोल को अपनी इच्छानुसार जीने की इजाजत थी और वह अपने बच्चों के साथ भी ऐसा ही करती हैं। इससे बच्चे ग्रो होते हैं। साथ ही बच्चों के सोचने समझने की शक्ति बढ़ती है।

6. दादा-दादी की भूमिका

हाल ही में एक इंटरव्यू में काजोल ने अपनी दादी के बारे में भी खुलकर बात की जिनका उनके जीवन पर बड़ा प्रभाव था। वो कहती हैं कि खामियां आपको खूबसूरत बनाती हैं। अपने समय की सबसे खूबसूरत महिला मानी जाने वाली काजोल की दादी ने एक बार उनसे कहा था, 'तुम्हें पता है कि मैं खूबसूरत क्यों हूं? ऐसा इसलिए है क्योंकि मेरी नाक बड़ी है।' उसने उसे सिखाया कि खामियां आपको सुंदरता से एक पायदान ऊपर ले जाती हैं!

और पढ़ें - बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप करने के बारे में सोच रही हैं आप? तो खुद से जरूर पूछें ये 5 सवाल

Toxic Relationship के ये हैं 9 लक्षण, कहीं आप तो नहीं फंस गए ऐसे रिश्ते में?

Share this article
click me!