MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Relationship
  • बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप करने के बारे में सोच रही हैं आप? तो खुद से जरूर पूछें ये 5 सवाल

बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप करने के बारे में सोच रही हैं आप? तो खुद से जरूर पूछें ये 5 सवाल

Make or Break Relationship Questions: ब्रेकअप के बाद ये सोचते है कि काश ये फैसला लेने से पहले थोड़ा टाइम ले लिए होता थोड़ा। अगर आप बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप करने के बारे में सोच रही हैं तो खुद से जरूर पूछें ये 5 सवाल।

3 Min read
Author : Shivangi Chauhan
Published : Aug 16 2023, 05:43 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
ब्रेकअप करने से पहले खुद से जरूर पूछें ये 5 सवाल
Image Credit : pexels

ब्रेकअप करने से पहले खुद से जरूर पूछें ये 5 सवाल

कई बार किसी के साथ संबंध तोड़ने का कोई ठोस तरीका या कारण नहीं होता है। किसी के साथ रिश्ते सही ना चल रहे हों, आय दिन आपके झगड़े हो रहे हैं तो लोग अक्सर ब्रेकअप करने की सलाह दे डालते हैं। किसी से ब्रेकअप कर लेना भले ही सारी चीजों को खत्म कर देता हो मगर अक्सर देखा गया है कि ब्रेकअप के बाद हम कुछ चीजों के लिए बाद में पछताते हैं। ब्रेकअप के बाद ये सोचते है कि काश हम ये फैसला लेने से पहले थोड़ा टाइम ले लिए होता थोड़ा और सोच लिया होता। आपको बताते है कुछ जरूरी सवाल जो यह तय करने में मदद करते हैं कि आपको अपने पार्टनर के साथ संबंध तोड़ लेना चाहिए या नहीं।

26
1. क्या मैं इस ब्रेकअप को इंटरनल फीलिंग के कारण लेना चाह रही हूं?
Image Credit : pexels

1. क्या मैं इस ब्रेकअप को इंटरनल फीलिंग के कारण लेना चाह रही हूं?

पहली बात, यह विचार करना कि आप और आपका साथी उस बिंदु पर क्यों पहुंचे, जहां आप अलग होने फैसला ले रहे हैं। आपके और आपके साथी के बीच के ब्रेक-अप के पीछे का मुख्य कारण का पता लगाएं। अपनी आंतरिक भावनाओं और बाहरी परिस्थितियों का मूल्यांकन करें, जिनके कारण आपको यह निर्णय लेना पड़ा। जब आप स्पष्ट मानसिकता के साथ इस प्रश्न का उत्तर दे सकते हैं, तो आप बेहतर निर्णय ले पाएंगे कि आप साथ रहना चाहते हैं या अलग होना चाहते हैं ।

36
2. रिश्ते में बने रहने और अलग होने के संभावित परिणाम क्या होंगे?
Image Credit : pexels

2. रिश्ते में बने रहने और अलग होने के संभावित परिणाम क्या होंगे?

ब्रेकअप के साथ-साथ रिलेशनशिप में बने रहने के परिणामों के प्रत्येक पहलुओं पर विचार करें। अगर ब्रेकअप करने से आपकी समस्याएं हल हो जाती हैं और आपको बेहतर भविष्य की आशा मिलती है, तो इसके साथ आगे बढ़ें। लेकिन अगर रिलेशन में रहने के अपने फायदे हैं, तो साथ रहने और अपनी समस्याओं को हल करने का निर्णय लें। दोनों स्थितियों के भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक और व्यक्तिगत परिणामों के बारे में सोचने से आपको आत्मा संतुष्टी मिलेगी और अपने रिश्ते के बारे में बेहतर निर्णय लेने में मदद मिल सकती है।

46
3. मेरे डील ब्रेकर क्या हैं और मैंने किसी के साथ समझौता किया है?
Image Credit : pexels

3. मेरे डील ब्रेकर क्या हैं और मैंने किसी के साथ समझौता किया है?

जब हम प्यार में पागल होते हैं तो हम अपने पार्टनर की खामियों को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर आप अपने रिश्ते के बारे में सब चीजे बाहर से देख कर चिंतन करते हैं, तो आपको अपने जीवनसाथी में कुछ खामियां मिल सकती हैं, जिन्हें आपने अपने मधुर रोमांस के दौरान नजरअंदाज कर दिया होगा। 

यह सवाल पूछकर आप प्यार का चश्मा उतार देते हैं और अपने पार्टनर को तीसरा इंसान बनकर देखते हैं। पता लगाएं कि जब आप अकेले थे तो आपके डील ब्रेकर क्या थे और क्या प्यार में पड़ने पर आपने वो सारी खामियों पर ध्यान नहीं दिया जो आप आपको चुभ रही हैं।

56
4. क्या हम खुलकर और ईमानदारी से बात कर रहे हैं?
Image Credit : pexels

4. क्या हम खुलकर और ईमानदारी से बात कर रहे हैं?

बिना बात किए रिश्ते को ना तोड़ें। मौन व्यवहार या थोड़े समय के ब्रेक के बीच अपने रिश्ते को ख़त्म करना अच्छी चीज न समझें। अपने पार्टनर से अपने ब्रेकअप के पीछे के कारणों के बारे में विस्तार से बात करना सुनिश्चित करें । साफ और सीधे तौर पे बातचीत रिश्ते में सामंजस्य स्थापित करने और कमियों पर काम करने की आशा दे सकता है। अपनी भावनाओं को दबा देने और खुलकर न बोलने से आप दोनों के बीच केवल नाराजगी ही बढ़ेगी।

66
5. क्या मैं अपने पार्टनर के साथ खुश हूं?
Image Credit : pexels

5. क्या मैं अपने पार्टनर के साथ खुश हूं?

शायद सभी प्रश्नों में सर्वोपरि यह है - क्या आप वास्तव में खुश हैं या केवल इमोशन के साथ बस रिलेशन चल रहा हैं और उनमें अपनी रुचि का दिखावा कर रहे हैं। उस समय के बारे में गहराई से सोचें जब आप अपने साथी के साथ समय बिताने के लिए उत्साहित थे। यदि आपको उत्तर ढूंढने में कठिनाई हो रही है, तो ब्रेकअप का रास्ता अपनाने पर विचार करें ।

About the Author

SC
Shivangi Chauhan
शिवांगी चौहान। 2016 से पत्रकारिता की शुरुआत। मीडिया जगत में 9 साल का अनुभव। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़ीं। राइटिंग स्किल में खासतौर पर लाइफस्टाइल डेस्क, फैशन, एंटरटेनमेंट, फूड, ट्रेंडिंग और हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर लिखने में दिलचस्पी। इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत और दैनिक भास्कर जैसे कई मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए इनके पास डिजिटल मीडिया, टीवी न्यूज चैनल फॉर्मेट्स, अखबार और वेब स्टोरी डेस्क का अच्छा अनुभव है। इनसे shivangi.chauhan@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। पत्रकारिता और योग में इन्होंने डबल MA किया हुआ है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
मेरी मां कौन है? अपनी मां को खोजने 7000 KM दूर से भारत आया लड़का
Recommended image2
Valentine Week 2026: वैलेंटाइन वीक 2026 के हर दिन की जानें खासियत
Recommended image3
90s Love Vs Modern Love: अनन्या पांडे ने आज के प्यार और लिव-इन रिलेशनशिप को क्यों कहा ‘पॉपकॉर्न लव’?
Recommended image4
अजीब कंफ्यूजन! वो मेरे और मैं उसके दोस्तों के साथ सोया और फिर...
Recommended image5
महिला टीचर का 3.30 घंटे तक चला 'गंदा खेल', लूट ली 17 वर्षीय छात्र की इज्जत!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved