6 तरह के लड़के हो सकते हैं 'खतरनाक', कृति सेनन ने लड़कियों के लिए छोड़े क्लू

कृति सेनन ने रिश्तों में आने वाली 7 परेशानियों के बारे में बताया है। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव से रिश्ते और भी जटिल होते जा रहे हैं। जानिए कृति के बताए वो संकेत जो रिश्ते को कमजोर बनाते हैं।

Nitu Kumari | Published : Oct 27, 2024 12:46 PM IST / Updated: Oct 27 2024, 06:17 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क. रिश्ते निभाना आज के दौर में ईजी नहीं हैं। इनमें दोनों ओर से मेहनत चाहिए होती है। लेकिन हर कोई इसे करने को तैयार नहीं होता है। सोशल मीडिया के लगातार बढ़ते प्रभाव से रोमांटिक रिश्ते और भी कंप्लीकेटेड होते जा रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हीरोइन में शुमार कृति सेनन (kriti sanon) ने उन "रेड फ्लैग्स" का जिक्र किया जो रिलेशनशिप को प्रभावित करती है। अपनी फिल्म 'दो पत्ती ' को प्रमोट करने के दौरान अदाकारा ने बताया कि लड़कियों उन लड़कों से दूर रहना चाहिए जो 7 तरह की चीजें करते हैं। तो आइए जानते हैं कृति के बताए गये उन "रेड फ्लैग्स" के बारे में।

1.सोशल मीडिया पर एक्टिव है, लेकिन आपसे बात करने के लिए वक्त नहीं

अगर कोई लड़का सोशल मीडिया पर ज्यादा वक्त गुजार रहा है लेकिन आपसे बात करने के लिए ये कहता हो कि टाइम नहीं है। तो यह भी "रेड फ्लैग्स" है। यह इमोशनल अनवैलेबिलिटी का संकेत हो सकता है। यह दर्शाता है कि वह असली जुड़ाव से बच रहा है और सोशल मीडिया पर एक आदर्श छवि बनाए रखना चाहता है।

Latest Videos

2. रातभर मैसेज करता है लेकिन मिलने में रुचि नहीं दिखाता

कृति सेनन ने बताया कि ऐसे लड़कों से अगर आप डेट कर रही हैं जो रात भर आपको मैसेज तो करता है लेकिन मिलने से कतराता है। यह इमोशनल मैनिपुलेशन का संकेत हो सकता है। इसे "ब्रेडक्रंबिंग" भी कहा जा सकता है, जिसमें वह व्यक्ति केवल उतना ही ध्यान देता है जिससे आप उससे जुड़े रहें, लेकिन गहरे इमोशन संबंध में रुचि नहीं दिखाता है। मतलब आप समझ सकती हैं कि सामने वाला लड़का सिर्फ आपको जोड़े रखने के लिए आपको मैसेज करता है। उसके अंदर आपको लेकर ज्यादा इमोशन नहीं है। बस आप उसके लिए इमोशन होकर रह जाएंगी।

3. हर बातचीत में एक्स का जिक्र और आपसे तुलना करता है

बार-बार अपनी एक्स से तुलना करना या उसका जिक्र करना एक प्रकार का "कंट्रोल" करने का तरीका हो सकता है। यह आपके आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचाता है और आपको यह महसूस कराता है कि आप उसके लिए पर्याप्त नहीं हैं। ऐसी तुलना रिश्ते में अस्थिरता पैदा कर सकती है और व्यक्ति अपनी आत्मसम्मान खो देता है।

4. दोस्त और फैमिली से दूर रखने की कोशिश

अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड अपने दोस्तों को आपसे नहीं मिलवाता है, फैमिली से भी दूर रखने की कोशिश करता है। तो भी आपको सतर्क होने की जरूरत हैं। उसका यह नेचर बताता है कि वह व्यक्ति आपको "आइसोलेट" करना चाहता है, जो अक्सर एक कंट्रोलिंग रिलेशनशिप में देखा जाता है। इस आइसोलेशन से व्यक्ति केवल उसी पर निर्भर हो जाता है और बाहर से समर्थन मिलने की संभावना कम हो जाती है।

5.एक पल में बहुत प्यार दूजे पल में कौन हो तुम वाला नेचर

अगर साथी आपको एक पल में खूब प्यार करता हो और अचानक ठंडा व्यवहार करता है तो भी यह खतरनाक है। यह इमोशनल अस्थिरता की निशानी है। यह एक व्यक्ति को मेंटल रूप से अस्थिर बना सकता है। आपको फिर उसका प्यार पाने के लिए प्रयास करना होगा जो कि आपको निराशा से भर सकता है।

6. वो आपका हर जगह अनादर करता हो

प्राइवेट या पब्लिक, किसी भी रूप में अनादर बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। यह अक्सर मामूली आलोचना, ताने, या छोटी-छोटी बातों से शुरू होता है और समय के साथ गंभीर हो सकता है। अगर आपके साथी के अंदर इस तरह का अवगुण है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए।

क्यों लोग इन रेड फ्लैग्स को नजरअंदाज करते हैं?

मनोवैज्ञानिक नजरिया से देखे तो लोग कई बार इमोशनल और इकोनॉमिकल रूप से इन्वेस्टेड होते हैं या फिर लंबे समय से रिश्ते में होते हैं। जिसके कारण वो इन संकेतों को नजरअंदाज करते हैं। अकेलेपन का डर भी इसे इग्नोर करने की एक वजह होती है।ऐसे लोगों को सलाह दी जाती है कि वे थेरेपी का सहारा लें ताकि इन अनहेल्दी पैटर्न्स को समझ सकें और खुद को बेहतर महसूस कर सकें।

और पढ़ें:

100 रुपए से भी कम में हो जाएगा रोमांटिक डेट, इन 7 Idea को करें फॉलो

पीरियड का खून कैसे हो सकता है अपवित्र? जया किशोरी की बातों पर करें गौर

Share this article
click me!

Latest Videos

भारत के लिए क्यों गेम चेंजर है C-295 विमान परियोजना, क्या हैं खास बातें
LIVE: गुजरात के वडोदरा में सी-295 के विनिर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया
धनतेरस पर 1 घंटा 41 मिनट रहेगा पूजा का समय, जानें किन 3 शुभ मुहूर्त में करें शॉपिंग । Dhanteras 2024
धनतेरस पर दीपक जलाना क्यों है जरूरी? क्या है कथा और पूजा का शुभ मुहूर्त । Dhanteras Kab Hai
'PM मोदी ही रुकवा सकते हैं युद्ध' प्रधानमंत्री के मुरीद हुए जेलेंस्की, बताया क्यों है भारत पर भरोसा?