
रिलेशनशिप डेस्क. 8 मार्च को इंटरनेशनल वीमेन डे यानी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (Womens day 2023) मनाया जाएगा। इस दिन को सेलिब्रेट करने का हर किसी का अंदाज अलग-अलग होता है। दफ्तरों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं तो एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में स्पीच और वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करके किया जाता है। कई संस्थान महिलाओं को इस दिन छुट्टी दे देती हैं, ताकि इस दिन वो खुद को पैम्पर कर सकें। महिलाओं के अधिकारों को बात करने वाले पुरुष भी इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। आइए बताते हैं 11 दिलचस्प तरीके जिसके जरिए इस दिन को खास बना सकते हैं। जब लोग जानेंगे कि आप इस तरह Mahila diwas को सेलिब्रेट किए हैं तो हर कोई तारीफ करेगा।
1.फीमेल इंटरप्रेन्योर को दे बढ़ावा
वैसे दुकानों से शॉपिंग करें, जिसे महिला चला रही हो। फीमेल इंटरप्रेन्योर को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक बेहतरीन कदम साबित हो सकता है।
2. जेंडर इक्विलिटी मार्च में हो शामिल
जेंडर इक्विलिटी के लिए निकाले गए मार्च में महिलाओं के साथ खड़े नजर आइए। उनके साथ सड़क पर उतरिए और उनके हक की बात कीजिए।
3.महिलाओं के लिए करें चैरिटी
महिलाओं के हेल्प के लिए बने जैसे एजुकेशन, हेल्थकेयर संस्थानों में चैरिटी वीमेन डे पर कीजिए। आपके डोनेशन से उन महिलाओं को शिक्षा और स्वास्थ्य मिलेगा, जो इनसे वंचित रह जाती हैं।
4.महिला सशक्तिकरण पर वर्कशॉप का आयोजन
महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर वर्कशॉप का आयोजन करें। उनकी जिंदगी और अचीवमेंट को लेकर बात करें। महिलाओं के अधिकारों के बारे में बताएं। उन्हें जागरुक करें।
5.एक लेटर महिला के नाम
एक लेटर लिखिए उस महिला के नाम जिससे आप प्रेरणा लेते हैं। उन्हें आभार व्यक्त कीजिए। वो महिला कोई भी हो सकती हैं, आपकी मां, बहन या पत्नी या फिर ऑफिस का कोई कलिग।
6. महिलाओं के अधिकारों पर बने डॉक्यूमेंट्री देखें
महिलाओं के अधिकार पर बने डॉक्यूमेंट्री को आज के दिन देखें और दूसरे को देखने के लिए शेयर कीजिए। इससे दूसरे लोग महिलाओं के हक को लेकर जागरूक होंगे।
7.महिलाओं को खेल की दुनिया में दे बढ़ावा
लोकल वीमेन स्पोर्ट टीम को ज्वाइन कीजिए। महिलाओं को खेल के क्षेत्र में शामिल होने के लिए जागरूक कीजिए। उन्हें बताइए कि वो स्पोर्ट खेलकर अपने सपने को साकार कर सकती हैं। भारत का नाम रौशन कर सकती हैं। आप अपने घर की महिलाओं को भी गेम में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं।
8. आर्ट एक्जीबिशन का करें आयोजन
महिलाओं के द्वारा बनाएं गए पेटिंग को लेकर एग्जीबिशन का आयोजन करें। उनके कला को आर्ट की दुनिया में प्रोत्साहित करें।
9.वर्कप्लेस पर महिलाओं को दे बराबरी का अधिकार
वर्कप्लेस पर महिलाओं को प्रोत्साहित करें। अक्सर देखा गया है कि वर्क प्लेस पर महिलाओं को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनका शोषण किया जाता है। वीमेन डे पर शपथ लें कि आप महिलाओं की हर संभव मदद वर्कप्लेस पर करेंगे। बराबरी का अधिकार दिलाएंगे।
10.जेंडर इक्विलिटी वर्कशॉप का करें आयोजन
जेंडर इक्विलिटी को लेकर वर्कशॉप का आयोजन करें। वहां लोगों महिलाओं के प्रति जागरूक करें। जेंडर इक्विलिटी को बढ़ावा देने के लिए मजबूत कदम उठाएं।
और पढ़ें:
दिल से जुड़ी बीमारियों का पता लगाएगा AI, हार्ट अटैक आने से पहले ही मिल जाएगा अलर्ट!
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.