अपनी बीवी को मेरे पास SEX के लिए भेज दो...दोस्त की यह डिमांड सुनकर देखिए किस हद तक चला गया शख्स

Published : Mar 13, 2023, 02:28 PM ISTUpdated : Mar 13, 2023, 04:20 PM IST
SEX

सार

शराब की लत ऐसे ही नहीं खराब माना जाता है। वो आपसे कुछ भी अनैतिक काम करा सकता है। जैसा कि बेंगलुरु में हुआ। यहां शराब के नशे में एक इंसान ने दूसरी की पत्नी को सेक्स के लिए मांग लिया। लेकिन इसके बाद जो हुआ वो बेहद ही खौफनाक था।

रिलेशनशिप डेस्क. दोनों दिहाड़ी मजदूरी करते थे। एक दूसरे से अंजान थे..लेकिन शराब ने दोस्ती करा दी। दो शराबियों के सेक्स की बात हुई और वहां एक ने दूसरे की पत्नी को संभोग करने के लिए मांग लिया। लेकिन ये बात दूसरे को रास नहीं आई और वो बन गया हत्यारा। पूरी कहानी दक्षिण बेंगलुरु के जयनगर I ब्लॉक से जुड़ी हुई है।

केएम कॉलोनी में रहने वाले 45 साल का सुरेश सलाखों के पीछे हैं। उसपर 43 साल के मणिकांत की हत्या का आरोप लगा है। दोनों दिहाड़ी मजदूरी करते थे। सुरेश की गिरफ्तारी मृतक मणिकांत की बहन के शिकायत के बाद की गई।ल पुलिस के मुताबिक सुरेश और मणिकांत एक ही गली में रहते थे। लेकिन एक दूसरे को नहीं जानते थे। 8 मार्च की सुबह, सुरेश मणिकांत के घर आया और उसकी मां से कहा कि वो अपने बेटे को घर ले आए। क्योंकि वो उसके घर के पास सो रहा है।

बहन की शिकायत पर हुई गिरफ्तारी

जिसके बाद महिला तुरंत अपने बेटे को घर लेकर आई। जब मणिकांत की बहन आई तो देखा कि भाई के नाक से खून बहर रहा है। जिसके बाद आधी रात को उन्हें विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद गुरुवार को उसकी बहन ने शिकायत दर्ज कराई। शव के पोस्टमार्टम के बाद पाया गया कि मणिकांत की मौत आंतरिक चोटों से हुई थी। सकी खोपड़ी पर चोट के निशान थे, वहां पर ब्लीडिंग हुई थी।

शराब के नशे में मांग बैठा दूसरी की पत्नी

जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो देखा कि मणिकांत के शव को सुरेश सड़क पर घसीट कर ला रहा था। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो पूरा माजरा खुला। उसने पुलिस को बताया कि 7 मार्च को वो और मणिकांत शराब पी थी। इसके बाद सड़क पर बात कर रहे थे। इसके बाद मणिकांत सुरेश के घर में घुस गया उसने उससे अपनी पत्नी को यौन संबंध बनाने के लिए भेजने को कहा। ये बात सुरेश को रास नहीं आई और उसने लकड़ी के लट्ठे से मणिकांत के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसने मणिकांत को बाहर फेंक दिया ताकि ऐसा लगे कि वह सो रहा है।

और पढ़ें:

पत्नी की कुंभकर्णी नींद ने किया जीना हराम, थाने में फूट-फूट कर रोया पति

प्रेस पर पड़ गए हैं काले जिद्दी निशान, तो बस इस तरह चुटकियों में करें नए जैसा साफ

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!