
रिलेशनशिप डेस्क. कहते हैं जब दो लोग मिलते हैं और एक दूसरे का हाथ थामते हैं तो जीवन भर साथ निभाने का वादा करते हैं। लेकिन आज के दौर में पति-पत्नी का रिश्ता हो या फिर प्रेमी-प्रेमिका का प्यार सब में इतना स्वार्थ आ गया है कि इसके टूटने आशंका बनी रहती है। इतना ही नहीं कभी-कभी ये खौफनाक रूप भी ले लेती है। जैसा कर्नाटक के बेंगलुरू में हुआ।
एक्स वाइफ को उतारा मौत के घाट
हेन्नूर पीएस सीमा के तहत अफजल लेआउट (Afjal layout) में शेख सोहले नाम के शख्स ने अपनी एक्स वाइफ और बच्चे की हत्या कर दी। 32 साल की तबसेनबेबी की शादी शेख सोहेल से साल 2013 में हुई थी। छह साल तक दोनों साथ रहें इसके बाद अलग हो गए। दरअसल, तबसेनबेबी किसी और के लिए अपने पति को छोड़ दी थी। इस बात से सोहेल नाराज था। 20 मार्च की शाम उसने अपनी एक्स वाइफ को कॉल किया और फिर नशे की हालत में उसके घर पहुंच गया। यहां दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद साहिल ने अपनी एक्स पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद ढाई साल के बच्चे को भी चाकू मारकर जख्मी कर दिया।
पत्नी और बेटे की हत्या कर खुद झूल गया फांसी पर
ठीक इसी तरह की एक घटना पुणे से आई। यहां 44 साल के आईटीप्रोफेशनल ने अपनी 40 साल की पत्नी और 8 साल के बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद खुद फांसी लगा ली। औंध इलाके में हुई इस घटना की काफी चर्चे हैं। पुलिस का मानना है कि सुदीप्तो गांगुली ने फांसी लगाने से पहले अपनी पत्नी प्रियंका और उनके बेटे तनिष्क की प्लास्टिक की चादर से गला घोंटकर हत्या कर दी।
घरवालों ने रिश्ते से किया इंकार तो प्रेमी ने प्रेमिका को दी मौत की सजा
बेंगलुरू में 28 साल के प्रेमी ने अपनी 25 साल की प्रेमिका को उसके ऑफिस के बाहर दिन दहाड़े मौत के घाट उतार दिया। उसने चाकू मारकर अपनी गर्लफ्रेंड लीला पवित्रा की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दनकर बावाका नाम के शख्स ने बड़ी बेरहमी से लीला को मारा। बताया गया कि लीला को चाकुओं के 15 से अधिक घाव लगे थे।
पुलिस की मानें तो आंध्र प्रदेश के दोनों पांच साल से रिश्ते में थे। उन्होंने कहा कि लीला के परिवार द्वारा उनकी शादी करने से इनकार करने के बाद वह व्यक्ति नाराज हो गया और इसके कारण हत्या कर दी गई।
और पढ़ें:
iPhone के लिए बच्चे को स्वैप की कोशिश, फिर बेरहम मां ने कार में 2 बच्चों को छोड़ा, गर्मी से मौत
ना बढ़ा हुआ वजन, ना कोई बीमारी फिर भी हफ्ते में एक दिन खाती है ये महिला, वजह जान दंग रह जाएंगे
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.