लड़की के साथ पोज देते-देते दीवाना हुआ बंदर, करने लगा Kiss पर Kiss, देखें Viral video

Published : Jun 12, 2023, 01:35 PM ISTUpdated : Jun 12, 2023, 01:38 PM IST
moneky

सार

एक महिला के साथ आरंगुटान बंदर दिल को छूने वाला पोज दिया। जिसे देखकर यहीं कहा जा सकता है कि मनुष्य और जानवरों के बीच का रिश्ता यूं ही नहीं मजबूत होता है।

रिलेशनशिप डेस्क. बंदर अपने चंचल स्वभाव की वजह से सबका दिल लुभा लेते हैं।इंटरनेट पर उनके क्यूटनेस के हजारों वीडियो पड़े हैं। ये प्यारा जानवर किसी के घर में पेट बनकर उन पर प्यार लुटाते हैं। तो किसी मदारी के इशारे पर डांस करते दिखाई देते हैं। तो कभी छत पर उठल-पुथल मचाते भी दिख जाते हैं। लेकिन इनकी हर हरकत काफी लुभाने वाली होती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बंदर का रोमांटिक अंदाज वायरल हो रहा है।

महिला के साथ बंदर का पोज

इस वायरल वीडियो में एक महिला आरंगुटान ( orangutan monkey) के साथ फोटो सेशन करा रही होती है। कैमरा जैसे ही चमकता है आरंगुटान बंदर बुद्धिमत्ता और भावनात्मक गहराई दिखाई देती है। महिला के साथ वो एक से बढ़कर एक पोज देता है। पहले बैठकर बंदर महिला के साथ पोज देता है। फिर उसे बाहों में लेता है, किस करता है। फिर हाथों को चूमता है। फिर खड़े होकर पोज देता है।एक प्रेमी की तरह महिला की गोद में लेट जाता है। फिर उसके कंधे पर जा चढ़ता है। इसके बाद जोरदार किस लेता है।

सोशल मीडिया पर वीडियो मचा रहा धूम

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। अभी तक इसे 10 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। नेटिजन्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि कुछ लोग जानवर की स्थिति को लेकर चिंता भी जाहिर कर रहे हैं। इसे वो पशु यातना के रूप में देख रहे हैं।

 

 

पशु प्रेमी को नहीं पसंद आ रहा वीडियो

एक नेटिजन ने अपने चिंता व्यक्त करते हुए कहा,'यह मजाकिया नहीं है; इन बेचारे जानवरों को ऐसा करने के लिए प्रताड़ित किया जाता है, कैद में रखा जाता है। यह दुखद है। वे लोग कितने संकट में हैं जो एक प्रशिक्षित वनमानुष के साथ इस तरह की तस्वीरें क्लिक करते हैं।'वहीं एक अन्य ने लिखा,'अगर यह प्यारा नहीं है, तो क्या है !!!' वाकई जानवर और मनुष्य के बीच का संबंध काफी गहरा होता है। अगर ये इंसान की जिंदगी में आ जाते हैं तो फिर इनसे अच्छा कोई दोस्त या परिवार हो ही नहीं सकता है।

और पढ़ें:

यहां की महिलाओं को है सदा सुहागन का 'वरदान', कभी विधवा नहीं होती

World Against Child Labour Day 2023: इन प्रेरणादायक कोट्स से बच्चों का कल संवारने के लिए लोगों को करें जागरूक

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!