Relationship Tips: रिलेशनशिप में ‘स्पेस’ मांगना गलती नहीं, समझदारी है!

Published : Oct 29, 2025, 01:58 PM IST
personal space in relationships

सार

Relationship Advice: रिश्तों में पर्सनल स्पेस क्यों जरूरी है? जानें इसका सही मतलब, कैसे मांगें और कैसे बनाए रखें स्वस्थ संतुलन। पार्टनर के साथ स्पेस की बात करने के आसान तरीके।

Relationship Space: रिश्ता कोई भी खुद के लिए टाइम निकालना जरूरी है। इसे आम भाषा में स्पेस कहते हैं। आजकल जिम्मेदारियां और जिंदगी की भागदौड़ में सबकुछ तो होता है लेकिन सेल्फ केयर नहीं। पति-पत्नी का रिश्ता हो या फिर सास-बहू का Self Space पर हर किसी को ध्यान देना चाहिए। अगर खुद के लिए वक्त न निकाला जाए तो एक समय ऐसा भी होता है, जब घुटन होने लगती है। आज के समय में स्पेस को बहुत से लोग रिश्ते में दूरी का नाम दे देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। आइए जानते हैं, रिश्तों में स्पेस का असली मतलब और खुद को आजाद करने के लिए ये क्यों जरूरी है।

रिलेशनशिप में स्पेस का क्या मतलब है?

सोशल मीडिया के जमाने में, स्पेस का मतलब रिश्ते से दूर जाना, बेवफाई करना नहीं बल्कि एक-दूसरे की आजादी का सम्मान करना है। रिश्ते में स्पेस ऑक्सीजन की तरह होता है, जो इसे मजबूत करता है। ये टाइम ऐसा होता है, जहां पाटर्नर या घर वालों की बजाय आप खुद के लिए सोचते हैं। आप क्या करना पसंद करते हैं, कौन सी चीज करने से खुशी मिलती है।

रिश्तों में स्पेस आखिर जरूरी क्यों हैं?

  • दूसरे रिश्तों को संभालने के साथ खुद की पहचान बनाए रखना जरूरी है। ताकि अपने सपने और शौक के बीच बैलेंस बना रहें।
  • जरूरतों के लिए पार्टनर पर निर्भर रहना ओवर डिपेंडेंस है। अगर वो पास नहीं है तो आप अकेला महसूस कर सकते हैं। इसलिए खुद के साथ समय बिताएं।
  • थोड़ी सी दूरी, रिश्ते में एक-दूसरे की अहमियत समझ आती है।

ये भी पढ़ें- Children And Divorce: इन 6 तरीकों से करें अपने बच्चे की मदद, नहीं टूटेगा उनका मनोबल

रिलेशनशिप में स्पेस कैसे मांगे?

  • पार्टनर से स्पेस की बात करें, उन्हें समझाएं कि ये किसी दूरी नहीं बल्कि रिश्ते को मजबूत करने का तरीका है।
  • स्पेस का रूल बनाएं, आप क्या करना चाहते हैं और ऐसा ही कुछ पार्टनर से भी करने के लिए कहें।
  • रिलेशनशिप में पार्टनर संग नियम तय करें। जैसे हफ्ते में वो एक दिन में दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं और एक दिन आप।

ये भी पढ़ें- 'तुम्हारे पति का चक्कर है...' ज्योतिषी की बातों में आकर पत्नी ने अपनी जिंदगी को बनाया नर्क

सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल

रिलेशनशिप में पर्नसल स्पेस जरूरी क्यों होता है?

रिश्तों में संतुलन बनाए रखने, एक-दूसरे को समझने और अपनी पसंदीदा चीजें करने के लिए स्पेस जरूरी है। ये ऐसा वक्त होता है, जहां जिम्मेदारियों से हटकर इंसान खुद के लिए सोचता है।

प्यार में स्पेस का मतलब क्या होता है?

लव लाइफ में स्पेस का मतलब एक-दूसरे की फ्रीडम का सम्मान करना है। जैसे पार्टनर को बाहर जाना पसंद हैं लेकिन आपको नहीं। अगर वो पार्टी या कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो उनकी विश को सपोर्ट करें ना कि लड़ाई-झगड़ा।

रिलेशनशिप में कितने दिन का स्पेस नॉर्मल है?

हर वक्त पार्टनर की साथ रहते हैं तो 3-4 दिन अगर वह खुद के लिए टाइम चाहते हैं, ये नॉर्मल है।

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!