पार्टनर की उम्र में 12 साल का अंतर क्या रिश्ते में सामंजस्य को बढ़ाता है?

Published : Dec 01, 2025, 06:50 PM IST
रिश्ते में सामंजस्य

सार

Raj Nidimoru Samantha Marriage: सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु की 12 साल उम्र अंतर वाली शादी के बाद लोगों के मन में सवाल है कि क्या बड़ी उम्र का अंतर रिश्ते में सामंजस्य बढ़ाता है? जानें प्राथमिकताओं में बदलाव के बारे में।

12 year age gap in Marriage: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु ने कोयंबटूर के लिंग भैरवी मंदिर में बेहद निजी समारोह में विवाह बंधन में बंध गए हैं। खास बात ये रही कि दोनों की शादी में केवल 30 मेहमान शामिल हुए। कुछ दिनों से दोनों के रिश्तों को लेकर अदकलें चल रही थीं। कुछ फैंस इसे प्रोफेशनल मीट मान रहे थे तो वहीं कुछ फैंस ने डायरेक्टर राज संग सामंथा की जोड़ी को नंबर वन बताया था। सामंथा और राज की उम्र में 12 साल का अंतर है। जहां सामंथा की उम्र 38 साल है, वहीं राज 50 साल के हैं। इस नए जोड़े को देखकर मन में ये प्रश्न आता है कि क्या उम्र में 10 से ज्यादा का अंतर अधिक सामंजस्य बढ़ाता है?

अधिक उम्र में बढ़ती है समझदारी

उम्र बढ़ने के साथ परिपक्वता आती है। अगर पार्टनर की उम्र का अंतर 10 या 12 साल है, तो ऐसे व्यक्ति को जीवन की परेशानियों से लड़ने का अधिक अनुभव हो सकता है। शादी के बाद जीवन में ऐसे कई पड़ाव आते हैं, जहां ज्यादा अनुभव की जरूरत पड़ती है। ऐसे में पार्टनर का बड़ी उम्र का होना फायदा पहुंचाता है।

और पढ़ें: छोटे उम्र के लड़के की चपेट में आई 24 साल की लड़की! प्रेंग्नेंट होने पर खुला बड़ा राज

क्या ज्यादा उम्र के पार्टनर संग बढ़ता है सामंजस्य?

शादी अच्छी चलेगी या नहीं, ये उम्र में बड़ा अंतर कभी नहीं तय कर सकता है। जीवन के अलग-अलग चरणों में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उम्र का बड़ा होने के बजाय पार्टनर में समझदारी होना बेहद जरूरी है। अगर ऐसा नहीं है, तो बड़ी उम्र के पार्टनर संग भी विवाद हो सकता है। सामन्जस्य के लिए एक दूसरे को समझना बेहद जरूरी है।

पार्टनर की पसंद बन जाती है प्राथमिकता

कई रिश्तों में देखने को मिलता है कि अधिक उम्र का पार्टनर अपने से कम उम्र के पार्टनर की प्राथमिकता को पहले रखता है, जिसके कारण रिश्तों में  सामन्जस्य बढ़ जाता है। लेकिन ऐसा सभी रिश्तों में हो, ये बिल्कुल भी जरूरी नहीं। जब लोग अधिक उम्र में या तलाक के बाद दोबारा शादी करते हैं, रिश्तों और समझदारी की परिभाषा बदल जाती है।

और पढ़ें: पति ने मुझे किडनी दी… क्या ये मेरा पाप बन गया? प्रेमानंद जी महाराज का जवाब दिल छू लेगा

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!