Happy Married Life के लिए 7 बदलाव जरूरी, 100 साल तक टिकी रहेगी शादी

Published : Dec 27, 2024, 04:06 PM IST
7-changes-after-marriage-can-strong-your-Bond

सार

शादी के बाद ज़िंदगी बदल जाती है। रिश्ते को मज़बूत बनाने के लिए खुद में क्या बदलाव लाएं, जानें 7 जरूरी बातें। धैर्य, समझदारी से लेकर सबकुछ अहम है।

रिलेशनशिप डेस्क: शादी सात जन्मों का साथ होता है, इसलिए शादी के दौरान सात फेरे भी लिए जाते हैं और पति-पत्नी एक दूसरे को सात वचन भी देते हैं। ऐसे में नंबर 7 का शादी से गहरा संबंध होता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि शादी के बाद पति या पत्नी को ऐसे कौन से 7 बदलाव अपने अंदर करने चाहिए, जिससे उनकी मैरिड लाइफ बेहतर हो और यह शादी लंबे समय तक चल सकें।

जिम्मेदारी का बदलाव

शादी के बाद व्यक्ति अपने पार्टनर और परिवार की जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से समझने और निभाना लगता है। यह बदलाव रिश्ते को और मजबूत बनाता है।

सहानुभूति और समझदारी

सहानुभूति और समझदारी दो ऐसी चीज है, जो अगर किसी रिश्ते में होती है तो इससे रिश्ता मजबूत होता है। पार्टनर एक-दूसरे के इमोशंस को समझने की कोशिश करें और उसके प्रति सहानुभूति रखें।

प्रायोरिटी में बदलाव करें

शादी के बाद इंसान की प्रायोरिटी बदलना बहुत ज्यादा जरूरी है। अगर आप अपने रिश्ते को लंबा चलाना चाहते हैं, तो अपने घर परिवार, बीवी, बच्चों को प्राथमिकता दें, इससे संबंध गहरा होता है।

धैर्य और सहनशीलता में बदलाव

हो सकता है शादी के पहले आपका नेचर एग्रेसिव हो, लेकिन शादी के बाद आपको धैर्य पूर्वक और सहनशीलता के साथ रिश्ते को निभाना आना चाहिए। खासकर लड़ाई-झगड़े के दौरान धैर्य और सहनशीलता रखना सबसे ज्यादा जरूरी है।

फाइनेंशियल मैनेजमेंट

शादी के बाद फाइनेंशियल लायबिलिटी भी बदलती हैं। आपके ऊपर एक और इंसान की जिम्मेदारी आ जाती है। ऐसे में फाइनेंशियल मैनेजमेंट करना, बजट बनाना, बचत करना और अपने खर्चों को बैलेंस करने की सोच आपको बेहतर बनाती है।

एक साथ फैसला लेने की भावना

शादी के बाद हर फैसला आपका अकेले का नहीं होता, बल्कि आपके पार्टनर के साथ आपको फैसला लेने की आदत डालनी चाहिए। उनकी ओपिनियन को और सजेशन को वैल्यू करना चाहिए।

सोशल रिलेशन में बदलाव

शादी के बाद व्यक्ति अपने परिवार, दोस्तों और समाज के प्रति ज्यादा जिम्मेदार और जुड़ा हुआ महसूस करता है। यह बदलाव उसे सोशल बनाता है और परिवार और दोस्तों के बीच भी रिलेशनशिप को मजबूत करता है।

और पढ़ें- Arranged Marriage 2.0: पापा-मम्मी भी हैरान, अरेंज मैरेज का शुरू हुआ नया युग

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!