क्यों कुछ लोग कभी नहीं बनाते शारीरिक संबंध? वैज्ञानिकों ने बताई वजह

Published : Sep 18, 2025, 06:44 PM ISTUpdated : Sep 18, 2025, 06:55 PM IST
love

सार

दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं जो पूरे जीवन किसी से शारीरिक संबंध नहीं बनाते। वैज्ञानिकों ने एक नई रिसर्च में इसकी वजह पता की है। शोध में ब्रिटेन के 4 लाख और ऑस्ट्रेलिया के 13500 लोगों ने हिस्सा लिया।

Science News: क्या शारीरिक संबंध के बिना भी जीवन हो सकता है। हां, बहुत से वयस्क ऐसे हैं जो कभी संबंध नहीं बनाते। वैज्ञानिकों ने एक नई रिसर्च में इसकी वजह पता की है। इस शोध में 4,00,000 लोग शामिल हुए। शोध का उद्देश्य उन वयस्कों के बीच अंतर को समझना था जो संबंध बनाते हैं और जिन्होंने कभी ऐसा नहीं किया।

शोध में ब्रिटेन के 4 लाख और ऑस्ट्रेलिया के 13500 लोग हुए शामिल

जर्नल प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज (PNAS) में प्रकाशित अध्ययन ने उन वजहों पर प्रकाश डाला है, जिसके चलते कुछ लोग पूरे जीवन संबंध नहीं बनाते। इसमें सामाजिक, जैविक और पर्यावरणीय फैक्टर्स शामिल हैं। शोध में 4 लाख से अधिक ब्रिटिश वयस्कों और 13,500 आस्ट्रेलियाई लोगों की प्रतिक्रियाओं का विश्लेषण किया गया। यह समझने की कोशिश की गई कि क्यों कुछ लोग कभी यौन गतिविधि में शामिल क्यों नहीं होते हैं।

निष्कर्ष बताते हैं कि जहां यौन साझेदारियां मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण और यहां तक कि विकासवादी सफलता में केंद्रीय भूमिका निभाती हैं। वहीं, वयस्कों का एक छोटा हिस्सा कभी यौन संबंध न बनाने की बात कहता है। ब्रिटेन के जिन 4 लाख लोगों से बात की गई उनमें से करीब 4,000 ने बताया कि उन्होंने कभी संबंध नहीं बनाए।

शिक्षित और शराब कम पीने वाले अधिक मिले यौन गतिविधि से दूर

शोधकर्ताओं ने कुछ आश्चर्यजनक पैटर्न खोजे हैं। औसतन, जिन लोगों ने कभी संबंध नहीं बनाए वे ज्यादा शिक्षित थे। उनके धूम्रपान या शराब पीने की संभावना कम थी। उन्होंने यौन रूप से सक्रिय साथियों की तुलना में अकेलेपन, नाखुशी और घबराहट अधिक महसूस की। पुरुषों के लिए, ऊपरी शरीर की ताकत जैसे शारीरिक लक्षण महिलाओं की तुलना में कामुकताहीनता से अधिक निकटता से जुड़े दिखाई दिए।

भूगोल और असमानता ने भी इसमें भूमिका निभाई। संबंध नहीं बनाने वाले पुरुषों के उन क्षेत्रों में रहने की संभावना ज्यादा थी जहां महिलाएं कम थीं। जिन क्षेत्रों में आय में असमानता ज्यादा थी, वहां ऐसे लोग ज्यादा मिले जो यौन संबंध से दूर रहते हों।

स्टडी में आनुवंशिक प्रभावों का भी पता चला। जिन लोगों में आनुवंशिक रूपांतर अधिक होता है उनके यौन गतिविधियों से दूर रहने की संभावना 14-17% तक बढ़ जाती है। ये आनुवंशिक कारक पुरुषों और महिलाओं के बीच आंशिक रूप से ओवरलैप होते हैं।

यह भी पढ़ें- 'मैं दो बार मरी और भगवान से बहस कर वापस लौटी', महिला ने शेयर की मौत की मैजिकल स्टोरी

शोध करने वाले वैज्ञानिकों के अनुसार यौन संबंधों नहीं बनाना व्यक्तिगत मामले से कहीं अधिक के रूप में देखा जाना चाहिए। इसका मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण पर भी प्रभाव पड़ता है। संबंध बनाना इंसान के स्वास्थ्य और खुशी से गहराई से जुड़ा है। वैज्ञानिकों ने कहा कि निष्कर्षों से पता चलता है कि शिक्षा से लेकर असमानता तक बहुत से कारण हैं जिसके चलते कुछ लोग शारीरिक संबंध से दूर रहते हैं।

यह भी पढ़ें- महिला ने पति के फैमिली रीयूनियन में सबके सामने किया अफेयर का ऐलान, फिर मिली करारी ‘सजा’

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!