Wife Affair Confession: महिला ने पति की बेरोजगारी से तंग आकर फैमिली रीयूनियन में अफेयर का ऐलान किया, लेकिन नया रिश्ता टूटा और आज वह संघर्ष कर रही है जबकि पति नई जिंदगी में आगे बढ़ चुका है।
Wife Affair Confession: रिश्तों में धोखा हमेशा दर्दनाक होता है, लेकिन कभी-कभी यह धोखा खुद के लिए भी भारी पड़ जाता है। ऐसा ही हुआ एक महिला के साथ, जिसने अपने पति की बेरोजगारी से तंग आकर पूरे परिवार के सामने अफेयर का ऐलान कर दिया। उसे लगा कि उसने अपनी जिंदगी पर कंट्रोल पा लिया है और बेहतर इंसान चुन लिया है, लेकिन किस्मत ने ऐसा पलटा मारा कि आज वह पछतावे और संघर्ष से भरी जिंदगी जी रही है, जबकि उसका पति नई राह पर आगे बढ़ चुका है। तो चलिए बताते हैं, पूरी कहानी जिसे महिला ने खुद बताया है।
रेडिट पर महिला ने अपनी एक लंबी पोस्ट लिखी। जिसमें उसने अपनी निजी जिंदगी की कहानी को दुनिया के सामने रखा। महिला ने बताया कि उसका पति पिछले आठ महीने से बेरोजगार था। नौकरी से इसलिए निकाला गया था क्योंकि वह शराब पीकर बार-बार काम पर जाता था। नौकरी ढूंढने का वादा करने के बावजूद वह घर पर गेम खेलता रहता और खर्च चलाने का पूरा बोझ पत्नी पर आ गया। इसी दौरान रेस्तरां में काम करने वाला उसका नया कलिग उसके करीब आ गया। महिला के मुताबिक, वह महत्वाकांक्षी था, खुद की कार थी और उसे यह महसूस कराता कि वह किसी बेहतर इंसान की तलाश में है।
फैमिली रीयूनियन में किया ऐलान
फिर वह दिन आया जब महिला ने अपने पति को उसके परिवार के सामने नीचा दिखाने का फैसला किया। उसने सबके सामने कहा, 'यह इंसान महीनों से नौकरी की तलाश भी नहीं कर रहा। मैं अब और नाटक नहीं करूंगी। मैं इसे छोड़कर ऐसे आदमी के साथ जा रही हूं, जो वाकई कमाता है और महत्वाकांक्षी है।'
पूरा माहौल सन्न रह गया। महिला की सास गुस्से में आईं और उसे सबके सामने थप्पड़ मारकर घर से निकाल दिया। महिला उसी रात अपना सामान उठाकर सहकर्मी के पास चली गई और सोशल मीडिया पर नई जिंदगी की शुरुआत का ऐलान कर दिया।
दो महीने में टूटा सपना
लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी। सिर्फ दो महीने में सच्चाई सामने आ गई। कलिग एक नहीं बल्कि कई और औरतों के साथ रिलेशनन में था। महिला ने खुद उसे किसी और के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। अब हालात यह हैं कि पति ने घर से बेघर उसे कर दिया है। परिवार ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। कलिग ने अपार्टमेंट का डिपॉजिट भी वापस नहीं किया।
महिला अब बर्गर शॉप पर कर रही है काम, पति को मिली नौकरी
महिला आजकल हाईवे किनारे एक बर्गर शॉप में न्यूनतम मजदूरी पर काम कर रही है, जबकि उसका पति अब एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने लगा है और हाल ही में उसने नई गाड़ी खरीदी है। महिला ने रेडिट पर पूछा कि क्या पति को इस तरह सबके सामने शर्मिंदा करना जरूरी था या वह सिर्फ क्रूरता थी।
और पढ़ें: Dating advice 2025: रिलेशनशिप एक्सपर्ट ने बताया- ये 10 संकेत बताते हैं कि आप प्यार के लिए तैयार नहीं
महिला की हरकत को यूजर ने बताया क्रूरता
महिला की स्टोरी पर तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'सबके सामने पति को नीचा दिखाना बिल्कुल क्रूर था। यही तुम्हारा कर्मा है।' एक और ने लिखा कि हर चीज का सही और गलत तरीका होता है, और तुमने गलत तरीका चुना। एक यूजर ने कहा कि तुम्हें हिम्मत के लिए सलाम, लेकिन अब बेहतर नौकरी ढूंढो और आगे बढ़ो।
इसे भी पढ़ें: क्यों आपकी मां आपकी बेस्ट फ्रेंड नहीं होनी चाहिए? जानें Parentification के नुकसान
