फिजिकल क्लोजनेस से लेकर भविष्य की प्लानिंग तक, ये 7 संकेत कपल्स के बीच की दूरी के देते हैं संकेत

Published : Nov 01, 2025, 02:35 PM IST
Relationship Tips

सार

Relationship Tips: वक्त के साथ कपल्स के बीच दूरियां आना आम बात है। इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं, लेकिन इन्हें समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे 7 संकेत, जिनकी पहचान कर आप रिश्ते में फिर से प्यार और आकर्षण बढ़ा सकते हैं।

Relationship Distance Signs: अब वो पहले जैसा नहीं रहा... घर आते ही मोबाइल में खोया रहता है। पहले हम घंटों बातें करते थे, लेकिन अब वैसा स्पार्क नहीं बचा। ऐसा अक्सर कपल्स के बीच सुनने को मिलता है। वक्त के साथ रिश्तों में दूरियां आना आम बात है, लेकिन अगर इन संकेतों को समय रहते समझा न जाए, तो रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच सकता है। यहां हम आपको 7 ऐसे संकेत बता रहे हैं, जो दिखाते हैं कि आपके बीच दूरी बढ़ रही है, इन्हें समय पर पहचानें और हल करें।

बातचीत कम होना

जब पहले की तरह अब बातें नहीं होतीं, या बाततचीत सिर्फ जरूरतों तक सीमित रह जाए, तो यह दूरी का पहला संकेत होता है। जब भी आपके पार्टनर के साथ कम्युनिकेशन कम होने लगे तो समझे कि रिश्ते में बोरियत आने लगी है।

एक-दूसरे की भावनाओं में रुचि कम होना

पार्टनर के सिर में दर्द है, वो किसी बात को लेकर उदास है..बावजूद इसके आपके अंदर उसे लेकर बेचैनी ना हो, तो समझ जाएं कि आप उससे इमोशनली दूर हो रहे हैं। कपल के बीच जब एक दूसरे के खुशी और परेशानी को लेकर कोई फर्क ना पड़े तो यह भी संकेत बताता है कि आप एक दूसरे से दूर हो रहे हैं।

साथ वक्त बिताने की इच्छा खत्म होना

पहले साथ में मूवी देखने जाना, डेट नाइट पर जाना, डिनर की योजना बनाना ये सब अच्छा लगता था। अब अगर आपके बीच एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम नहीं होता है। एक दूसरे के साथ बाहर नहीं जाने के बहाने बनने लगते हैं, तो यह इमोशनल गैप का साफ इशारा है।

और पढ़ें: लव को Long Distance में भी करें Alive, इन 5 आसान टिप्स से बढ़ेगी नजदीकियां

झगड़े ज्यादा, समझ कम

पार्टनर के साथ झगड़े होते हैं। लेकिन अब ज्यादा होने लगे। छोटी-छोटी बातों पर चिल्लाना ज्यादा होने लगे तो समझ लीजिए कि रिश्ता अब टकराव की ओर बढ़ रहा है.

फिजिकल क्लोजनेस में कमी

जब स्पर्श, गले लगना या हाथ पकड़ना भी कम हो जाए, तो यह संकेत है कि रिलेशन की गर्माहट ठंडी पड़ रही है। फिजिकल क्लोजनेस कम होना सबसे बड़ा संकेत होता है, कपल के बीच दूरी बढ़ने का।

एक-दूसरे की प्रायोरिटी न रहना

अगर अब पार्टनर के लिए वक्त नहीं निकलता या उन्हें नजरअंदाज किया जाने लगे, तो यह भी दूरी का संकेत है।

भविष्य की प्लानिंग में साथ न होना

घर लेना, कार लेना या फिर भविष्य की कोई भी प्लानिंग में अगर पार्टनर की मौजूदगी मायने नहीं रखती, तो समझिए रिश्ते की दिशा बदल चुकी है।

इसे भी पढ़ें: छोटी लड़ाई नहीं बनेगी राई का पहाड़! जानें पार्टनर की नाराजगी दूर करने के 4 Smart तरीके

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!