
रिलेशनशिप डेस्क: आजकल के युवाओं के सामने पूरी दुनिया खुली है और वे दुनियाभर में प्रचलित जीवनशैली को अपनाने में पीछे नहीं हैं। वे अपने रिश्तों में भी कई तरह के प्रयोग करते हैं। आजकल कपल्स के बीच एक बहुत ही प्रचलित ट्रेंड है स्लीप डिवोर्स। यह शब्द कपल्स के बीच खूब चर्चा में है। आखिर रिश्तों में यह नया ट्रेंड क्या है? आइए जानते हैं स्लीप डिवोर्स का कपल्स के रिश्तों पर क्या असर पड़ता है और इसके फायदे और नुकसान क्या हैं।
स्लीप डिवोर्स का मतलब है कि कपल सोने के लिए अलग-अलग कमरे इस्तेमाल करते हैं। यह कपल के बेडरूम इस्तेमाल करने के पारंपरिक विचार से बिल्कुल अलग है। आमतौर पर, कपल्स एक साथ सोने पर बहुत जोर देते हैं और इसे एक अच्छे और गहरे रिश्ते की निशानी माना जाता है। लेकिन स्लीप डिवोर्स के बाद कपल के बीच यह शारीरिक दूरी उन्हें मानसिक रूप से और करीब लाती है।
स्लीप डिवोर्स अपनाने का सबसे बड़ा कारण है अच्छी नींद। आजकल, ज्यादातर कपल्स दोनों ही वर्किंग होते हैं और उन पर काम का बहुत दबाव होता है और आराम करने का समय कम होता है। ऐसे में अच्छी नींद न मिलने से उनका मूड खराब हो सकता है। एक पार्टनर की आदतें दूसरे के लिए परेशानी और नींद में खलल का कारण बन सकती हैं। जैसे कि पार्टनर का खर्राटे लेना, या देर तक मोबाइल चलाना, ये आदतें दूसरे पार्टनर की नींद में खलल डाल सकती हैं। स्लीप डिवोर्स में दोनों पार्टनर अलग-अलग कमरों में सोते हैं जिससे उन्हें अच्छी और पूरी नींद आती है।
अच्छी नींद मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। स्लीप डिवोर्स दोनों पार्टनर्स को अच्छी और गहरी नींद देता है, इससे वे तनाव मुक्त और खुश रहते हैं।
Toxic Family नहीं करेगी परेशान ! इस तरह करें डील
अच्छी नींद शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत जरूरी है। स्लीप डिवोर्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और कई बीमारियों से बचाता है।
स्लीप डिवोर्स से कपल्स के रिश्तों में सुधार होता है। अच्छी नींद के साथ शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहकर वे रिश्तों में ज्यादा धैर्य रखते हैं और सहनशील बनते हैं।
अच्छी नींद उत्पादकता भी बढ़ाती है। इससे उन्हें अपना काम बेहतर तरीके से करने में मदद मिलती है।
और पढ़ें: शादी से डरने लगे हैं मर्द! जानें इसके पीछे की 5 सबसे बड़ी वजह
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.