कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में फैल गया है। भारत में भी इसके संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। इससे बचाव के लिए जरूरी है कि हम ऐसी चीजें खाएं-पिएं, जिससे इम्युनिटी मजबूत रहे।

फूड डेस्क। कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में फैल गया है। भारत में भी इसके संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। इससे बचाव के लिए जरूरी है कि हम ऐसी चीजें खाएं-पिएं, जिससे इम्युनिटी मजबूत रहे। आज हम आपको बताने जा रहे हैं मिक्स्ड वेजिटेबल जूस की रेसिपी। इस जूस में विटामिन, कैल्शियम, आयरन और एंटी ऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते हैं। इसे बनाना भी कोई मुश्किल नहीं है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आवश्यक सामग्री

- जरूरत के मुताबिक गाजर
- दो टमाटर
- करीब 100 ग्राम लौकी
- दो चुकंदर
- एक चम्मच नींबू का रस
- पुदीना की थोड़ी पत्तियां
- स्वादानुसार काला नमक

बनाने की विधि

सबसे पहले इन सब्जियों को ठीक से धो कर काट लें। इसके बाद सारी सामग्री जूसर में डाल कर जूस निकाल लें। फिर इसमें नींबू का रस और काला नमक मिला दें। जूस तैयार है। इसे ठंडा होने के लिए कुछ समय तक फ्रिज में रख सकते हैं। इसके बाद इसे गिलास में निकाल कर कमरे के तापमान पर आने दें। इस जूस का सेवन दिन में दो बार कर सकते हैं। इससे काफी एनर्जी मिलेगी और डाइजेशन भी ठीक रहेगा। यह मिक्स्ड वेजिटेबल जूस इम्यूनिटी को बढ़ाता है।