31 साल की उम्र में 57 बच्चे का है पिता, हर महीने 5 औरतों को करता है प्रेग्नेंट

Published : Jan 23, 2023, 11:45 AM IST
kyle gordy

सार

31 साल की उम्र में ज्यादातर लोग शादी करते हैं। वहीं, एक शख्स इस उम्र में अबतक 57 बच्चों का पिता बन चुका है। हर महीने वो औसतन पांच महिलाओं को मां बनाता है। आइए बताते हैं पूरी कहानी।

रिलेशनशिप डेस्क. 31 साल की उम्र में 57 बच्चे..पढ़कर अजीब लगा ना। एक शख्स इतने बच्चे कैसे पैदा कर सकता है और उसकी प्लानिंग और बच्चों का पिता बनने की है। इस शख्स का नाम है केल गॉर्डी (kyle gordy) जो महिलाओं को मां बनाने के मुहिम में लगा हुआ है। इस शख्स के बच्चे दुनिया के कई देशों में बिखरे हुए हैं। आइए बताते हैं केल की दिलचस्प कहानी।

दुनिया भर में कई महिलाएं इनफर्टिलिटी की समस्या से जूझ रही हैं। लेकिन इसके लिए कई मेडिकल ट्रीटमेंट मौजूद हैं। स्पर्म डोनर इसी का हिस्सा है। जिसकी वजह से कई पुरुष इसे एक 'व्यवसाय' की तरह इस्तेमाल करने लगें हैं। विदेशों में तो महिलाएं मां बनने के लिए खुद स्पर्म डोनर से संपर्क करने लगी हैं। वो इसके लिए भुगतान भी करती हैं। अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले केल गार्डी स्पर्म डोनर के रूप में कई देशों में पहचान बना चुके हैं। उन्होंने खुद अपनी स्पर्म डोनेशन का सफर सोशल मीडिया पर साझा किया है।

केल बनते हैं जैविक पिता

केल ने बताया कि वो उन महिलाओं को मातृत्व का सुख देते हैं जिन्हें मां बनने में दिक्कत आती है। वो 9 साल से ये काम कर रहे हैं। ये अबतक 57 बच्चों के जैविक पिता बन चुके हैं। उनके रिकॉर्ड की वजह से उन्हें सीरियल स्पर्म डोनर कहा जाता है। वो अलग-अलग देशों में जाकर जरूरतमंद महिलाओं को स्पर्म देते हैं। हाल ही में वो ब्रिटेन और फ्रांस में थे जहां पर 3 महिलाओं को स्पर्म देकर आए हैं। उन्होंने बताया कि वो अब प्रेग्नेंट हैं। उनका कहना है कि आने वाले वक्त में वो 14 बच्चों के और जैविक पिता बनेंगे।

निजी जिंदगी ऐसे होती है प्रभावित

केल गॉर्डी की स्पर्म डोनर की वजह से उनका पर्सनल रिलेशनशिप कितना प्रभावित होता है, इसके बारे में उन्होंने कहा कि इसकी वजह से उनकी निजी जिंदगी में थोड़ी दिक्कत आती है। जैसे ही लड़कियों को इस बारे में पता चलता है कि वो स्पर्म डोनर हैं वो उन्हें छोड़कर चली जाती हैं। उच्च क्वालिटी का स्पर्म के लिए वो बिना तनाव वाली जिंदगी जीते हैं। 10 घंटे की नींद लेते हैं। वो मेडिकली खुद को काफी फिट रखते हैं। वो बताते हैं कि किसी भी इंफेक्शन से बचने के लिए वो खुद का पूरा ख्याल रखते हैं। इतना ही नहीं वो शारीरिक संबंध बनाने से बचते हैं। ताकि स्पर्म बरबाद ना हो।

और पढ़े:

पत्नी और 2 बच्चों को पहले कुल्हाड़ी से काटा, फिर घर के अंदर ही दिया दफना, वरदाता से दहला इलाका

शैंपू और कंडीशनर की जगह ट्राई करें ये 5 नेचुरल चीजें, घर बैठे मिल जाएगा स्पा वाला लुक

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!