Relationship Communication Tips: जब पार्टनर बात करना बंद कर दें, तो क्या करें?

Published : Nov 02, 2025, 01:51 PM IST
Relationship Communication Tips

सार

Relationship Communication Tips: रिश्ते में बातचीत होना बहुत जरूरी है, लेकिन कई बार कम्युनिकेशन गैप इतना हो जाता है, कि यह टूटने के कगार पर पहुंच जाता है। चलिए जानते हैं, ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए।

Partner Communication Gap: रिश्तों में बातचीत होना बहुत जरूरी है। हमें चाहि­ए कि हम अपने साथी की ओर से समझे जाएं, महसूस किए जाएं और सम्मान का एहसास कराया जाए। लेकिन यह आसान नहीं होता है, क्योकिं हम अक्सर घनिष्ठता और स्वतंत्रता के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं। अगर आपका साथी अचानक बात करना बंद कर देता है, तो इसका मतलब यह नहीं कि उसने आपसे नाराजगी पाल ली है या कुछ गलत किया है। कई बार ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वह अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने से डरता है। उसे लगता है कि अगर वह बहुत खुल गया तो अपनी पहचान खो देगा, या फिर डर होता है कि आप उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लेंगी। साइकोलॉजिस्ट के मुताबिक ऐसी स्थिति में दो बुनियादी सिद्धांत मददगार हो सकते हैं।

इसे व्यक्तिगत रूप से न लें

आपको यह सोचना चाहिए कि यह कम्युनिकेशन बंद होने में आपको कोई रोल नहीं है। यानी खुद को दोष ना दें। अक्सर यह पार्टनर की अपनी इमोशनल कॉम्लिसिटी का रिएक्शन होता है।जैसे वो ज्यादा घनिष्ठता से डरता हो, कहीं बहुत निर्भर बनने का डर, या लगता है कि यदि वह खुलकर बात करेगा तो आप उसे अस्वीकार कर देंगे।

और पढ़ें: रिश्ते में दूरी बढ़ा रही है चुप्पी? जानिए Communication की असली ताकत

छोटी-छोटी बातें करें

गहरे और गंभीर मुद्दों पर तुरंत छलांग लगाने की बजाय, दिन-दिन की बातें फिर से शुरू करें। जैसे “आज ऑफिस कैसा था?”, “लंच में क्या खाया?” आदि। ये छोटी-छोटी बातचीत ‘घर’ की अनुभूति बनाती हैं और साथी को फिर से जुड़ने का मौका देती हैं। यहां पर हम आपको 5 बातचीत प्रश्न बताएंगे, जिन्हें आप अपने साथी से बातचीत फिर से शुरू करने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। ये हल्के, सहज और इमोशनल रूप से सेफ हैं, ताकि बातचीत धीरे-धीरे आगे बढ़े, किसी दबाव के बिना।

प्रश्न-आज का दिन कैसा रहा?

क्यों पूछें: यह एक आसान और परिचित सवाल है जो बातचीत की शुरुआत को सहज बनाता है।

प्रश्न- क्या हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिससे तुम परेशान हो?

क्यों पूछें: यह सवाल दिखाता है कि आप उनके भावनात्मक हालात को समझना चाहती हैं, बिना दखल दिए।

प्रश्न-क्या हम दोनों साथ बैठकर कुछ समय बिना फोन के बिता सकते हैं?

क्यों पूछें: यह सुझाव देता है कि आप जुड़ाव चाहती हैं, लेकिन बिना आरोप लगाए।

प्रश्न- क्या तुम्हें लगता है कि हमारे बीच कुछ बदल गया है?

क्यों पूछें: यह ईमानदार बातचीत का रास्ता खोलता है, और आपके रिश्ते की दिशा समझने में मदद करता है।

प्रश्न -क्या मैं कुछ ऐसा कर सकती हूं जिससे तुम्हें अच्छा लगे?

क्यों पूछें: यह दिखाता है कि आप पहल करने को तैयार हैं और रिश्ते को सुधारना चाहती हैं।

इसे भी पढ़ें: Relationship में डाले नई जान, इन 6 टिप्स से रिश्ते को दें नया आयाम

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!