मुजफ्फरनगर: देवर को दिल दिया और पति को मौत...रिश्ते की कत्ल की ये कहानी दहला देगी

Published : Jun 16, 2023, 06:11 PM IST
illegal relation

सार

मुजफ्फरनगर में देवर के प्यार में अंधी बेवफा पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। इतना ही शव को एक निर्माणाधिन मकान में दफना भी दिया। 

रिलेशनशिप डेस्क. वाकई आज दौर में रिश्तों से भरोसा उठता जा रहा है। आज वो दुनिया में नहीं हैं..लेकिन शायद ही कभी उसने सोचा होगा कि जिसका हाथ उसने ताउम्र के लिए पकड़ा है वहीं उसकी गर्दन को दबाकर इस दुनिया से विदा कर देगा। यूपी के मुजफ्फरपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां देवर के प्यार में पड़कर पत्नी ने अपनी शौहर की हत्या कर दी। इस हत्या में देवर भी शामिल था। अब दोनों सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं।

पुरकाजी थाना क्षेत्र के मांडला गांव में जहा सागर नाम का शख्स 6 जून को रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया था। जिसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस से की। लाख कोशिश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर मृतक की बीवी आशिया और सौतेले भाई सुहैल को हिरासत में लिया और पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ होने पर दोनों टूट गए और अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि उन्होंने ही जहा सागर की हत्या की है। शव को एक निर्माणाधिन मकान में गड्ढा खोदकर दफना दिया है।

निर्माणाधिन मकान में शौहर को दफना दिया

उन्होंने बताया उनका (आशिया और सुहैल) का अफेयर चल रहा था। उनके प्यार के रास्ते में जहा सागर आ रहा था। वासना में दोनों इतने अंधे हो गए कि सही और गलत का फर्क भूल गए। उन्होंने बताया कि सागर जब रोड़ा बनने लगा तो उसे रास्ते से हटाने की ठान ली। 6 जून को उन्होंने उसकी हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए एक मकान चुनी जहां निर्माण कार्य चल रहा था। उन्होंने चुपके से वहां गड्ढा खोदकर दफना दिया। पुलिस ने निशानदेही पर निर्माणाधीन मकान में जाकर पुलिस ने मृतक के शव को गड्ढे से बाहर निकाला। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

अवैध रिश्ता बन रहा है जानलेवा

आए दिन अवैध रिश्ते की वजह से किसी ना किसी की जान जा रही है। कहीं, पति पत्नी की हत्या कर दे रहा है तो कही पत्नी अपनी मर्यादा भूलकर कदम उठा ले रही है। इस तरह के रिश्ते परिवार और समाज के लिए काफी खतरनाक है। वक्त रहते इससे संभलने की जरूरत है। नहीं तो कोई भी शादी में विश्वास नहीं कर पाएगा।

और पढ़ें:

अरे ये क्या ! AI ने आलिया भट्ट से लेकर रणबीर को बना दिया रेट्रो किड्स

Unique Wedding: कहीं JCB-कहीं साइकिल पर दूल्हा चला दुल्हनियां लाने

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!