होने वाले दामाद से मोहब्बत, पति ने कराई पत्नी की दूसरी शादी

Published : Apr 30, 2025, 02:16 PM IST

Relationship Crime: आज के दौर में रिश्ते की डोर काफी कमजोर होती जा रही है। यहां पर हम आपको 5 ऐसी घटना बताएंगे जो ये बयां करती है कि रिश्ते की मर्यादा कैसे तार-तार होती जा रही है। कैसे पति-पत्नी के रिश्ते में अविश्वास, धोखा और फरेब घर बना रहा है।

PREV
15

पति का बाल मुंडवाया

यूपी के भदोही जिले में सियूर गांव में पति की घिनौनी हरकत सामने आई। 24 अप्रैल की रात 1 बजे 29 साल की बबीता और उसके पति राम सागर के बीच लड़ाई झगड़ा हुआ। पति ने जब पत्नी के साथ गाली गलौज की तो उसने विरोध किया। जिसके बाद पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी और किसी नुकीली चीज से उसका सिर मुंडवा दिया।

25

पति ने पत्नी की कराई पड़ोसी से शादी

2 बच्चों की मां को पड़ोसी से प्यार हो गया। कहानी त्रिपुरा के बिरचंद्र मनु की हजै। जहां पर झूमा साहा की 8 साल से पड़ोसी के साथ चक्कर चल रहा था। ये बात जब नयन साहा को पता चला तो उसने उनकी शादी कर दी। बताया जा रहा है 27 साल की झूमा शादी के तुरंत बाद ही पड़ोसी दीपांकर बनिक के साथ प्रेम संबंध बनाने लगी थी। 21 अप्रैल की रात को नयन ने अपने पत्नी को पड़ोसी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। इसके बाद उसने गांववालों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी।

35

होने वाले दामाद के साथ गायब हुई सास

यूपी के गोंडा में 44 साल की महिला अपने दामाद के साथ गायब हो गई। 9 मई को उषा देवी की बेटी की शादी थी, लेकिन 25 अप्रैल की शाम को वो दामाद के साथ गायब हो गई। घटना खोडारे थाना क्षेत्र के हबीरपुर गांव का है। हालांकि पति की शिकायत के बाद पुलिस ने 72 घंटे के अंदर दोनों को पकड़ लिया। काउंसलिंग के बाद महिला अपने पति के साथ ही रहने की इच्छा जताई। पति का कहना था कि उसकी पत्नी की दिमाग ठीक नहीं था, इसलिए उसने ऐसा काम किया। महिला ने कहा मैं अपने पति के साथ ही रहूंगी।

45

लव मैरेज के बाद 'बेलन कांड'हुआ

बिहार के पटना में बबलू नाम के शख्स ने अपनी पत्नी की बेलन से गला दबाकर हत्या कर दी। सालिमपुर अहरा रोड नंबर -1 पर मंगलवार 29 अप्रैल की सुबह घटना हुई। बबूल ने अपने बड़े भाई की साली प्रिया से प्रेम विवाह किया था। उनके 2 बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि बबूल को शक था कि उसकी पत्नी किसी और लड़के से बात करती है। उसका किसी और के साथ चक्कर चल रहा है। बबलू ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

55

प्रेमिका के पति ने प्रेमी को मारी गोली

यूपी के इटावा में प्रेमिका से मिलना एक लड़के को भारी पड़ा। चौबिया थाना क्षेत्र के खेडाहेलू गांव में प्रेमी जब प्रेमिका के घर मिलने पहुंचा तो मौत वहां उसका इंतजार कर रही थी। लड़की के पिता ने उसे गोली मार दी। मृतक के जीजा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories