Relationship Cheating Story: एक पति ने अपनी पत्नी को यह बता दिया कि शादी से पहले उसका अफेयर था और वो महिला प्रेग्नेंट भी हो गई थी, लेकिन इससे बड़ा राज छुपा ले गया। जब वो राज खुला तो पत्नी अंदर से हिल गई।

Relationship True Story: हर किसी की चाहत होती है कि उसकी शादी भरोसे और प्यार पर टिका हो। लेकिन कई बार सच्चाई रिश्तों की नींव हिला देती है। 38 साल की एक महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर अपनी कहानी शेयर करते हुए बताया कि कैसे उनके पति ने दो साल चले अफेयर की बात कबूल तो की, लेकिन एक जरूरी जानकारी छिपा ली। आइए बताते हैं, महिला की दर्द भरी कहानी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला के मुताबिक, उनके 37 वर्षीय पति ने 2018 से 2020 के बीच एक शादीशुदा महिला के साथ अफेयर की बात शादी से पहले बता दी थी। उन्होंने यह भी बताया था कि उस रिश्ते के दौरान प्रेग्नेंसी हुई और अबॉर्शन कराया गया, और अब वह रिश्ता खत्म हो चुका है। महिला ने आगे लिखा कि उसके पति ने एक करीबी सहयोगी (कॉलिग) का भी जिक्र किया था, जो अमेरिका में काम करती है और जिनसे वो कभी-कभी प्रोफेशनल तौर पर जुड़े रहते हैं।

एक तस्वीर से खुला पति का बड़ा राज

महिला ने बताया कि शादी से पहले हुई घटना को लेकर वो ज्यादा परेशान नहीं हुई। लेकिन 2023 में, जब उनकी बेटी सिर्फ पांच महीने की थी, तब महिला को 2020 की एक तस्वीर मिली जिसमें उनके पति उसी कॉलिग के साथ बेड पर नजर आए। इस तस्वीर ने महिला की जिंदगी बिखेर दी। दरअसल, महिला को उस वक्त पता चला कि जिसके साथ उसके पति का अफेयर था वो कोई और नहीं बल्कि वो कॉलिग थी। दोनों एक ही शख्स हैं।

आज भी वो महिला पति की जिंदगी में है

महिला ने लिखा कि उन्होंने कभी नहीं बताया कि जिस महिला के साथ उनका अफेयर और प्रेग्नेंसी थी, वही आज भी उनके प्रोफेशनल जीवन का हिस्सा है। अगर मुझे यह सच पहले पता होता कि वह अब भी उसके साथ काम करेंगे और मिलते रहेंगे, तो शायद मैं उनसे शादी नहीं करती या बच्चा प्लान नहीं करती। मुझे लगता है कि मुझसे ‘इन्फॉर्म्ड कंसेंट’ छीन लिया गया।

क्या रिश्ते में बने रहे या तोड़ दे?

पति का तर्क है कि उन्होंने झूठ नहीं बोला, क्योंकि अफेयर के बारे में सच्चाई बता दी थी बस महिला की पहचान नहीं बताई। लेकिन पत्नी का मानना है कि पहचान छिपाना भी सच को अधूरा बताना है। दोनों आज भी एक ही कंपनी में काम करते हैं और महिला का भारत आना-जाना लगा रहता है। पत्नी का कहना है कि उस महिला का पति के जीवन में बने रहना उन्हें मेंटल रूप से डिस्टर्ब करता है। सच जानने के बाद एंटीडिप्रेंट की दवाई ले रही है। थेरेपी भी हो रही है, लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा है। अब वह दुविधा में हैं-क्या ऐसे हालात में रिश्ता बचाया जा सकता है या अलग होना ही बेहतर है?

और पढ़ें: Sexual Nostaliga क्या हैं? क्या एक्स की यादों पर गिल्ट होना चाहिए?

क्या है लोगों की राय

महिला के पोस्ट पर कई यूजर्स ने रिएक्शन दी। एक ने लिखा कि पहचान छिपाना भी झूठ ही है। जब तक वे साथ काम करते रहेंगे, भरोसा पूरी तरह वापस आना मुश्किल है। दूसरे यूजर ने अपने अनुभव के आधार पर कहा कि धोखा देने वाले अक्सर दोबारा भी ऐसा करते हैं। भरोसा टूटने के बाद रिश्ता पहले जैसा नहीं रह पाता।”

इसे भी पढ़ें: ओपन रिलेशनशिप: रिश्ता मजबूत रहे, इसलिए ये कपल सोते हैं दूसरों के साथ, दंग कर देगी कहानी