
रिलेशनशिप डेस्क. मां को भगवान से ऊपर का भी दर्जा दिया गया है। वो अपने बच्चे के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। लेकिन झारखंड (jharkhand) के चतरा (chatra) में एक मां ने अपनी ममता का सौदा कर दिया। उसने अपने नवजात को 4.5 लाख रुपए में बेच दिया। हैरानी की बात यह है कि उसके हाथ महज 1 लाख रुपए ही आए। यानी वो सिर्फ एक लाख के लिए अपने जिगर के टुकड़े का सौदा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।
एक लाख में बेच दिया ममता
बताया जा रहा है चतरा में आशा देवी नाम की महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके चंद घंटे बाद ही उसने हजारीबाग जिले के बड़कागांव गांव के एक कपल को अपना बच्चा दे दिया। इसके बदले में कपल ने 4.5 लाख रुपए मिले। बच्चे की मां को जहां एक लाख रुपये दिए गए, वहीं साढ़े तीन लाख रुपये दलालों में बांट दिए गए। जरा सोचिए एक लाख रुपए के लिए एक मां कैसे कलयुगी औरत बन गई।
24 घंटे भीतर नवजात का सौदा किया
घटना की जानकारी चतरा के उपायुक्त अबू इमरान को मिली। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अविनाश कुमार के अनुसार, 'सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई और 24 घंटे के भीतर नवजात को बोकारो जिले से छुड़ा लिया।'
11 लोगों को गिरफ्तार किया गया
उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को एक 'सहिया दीदी' का पता चला, जिसकी पहचान डिंपल देवी के रूप में हुई। अधिकारी ने कहा कि डिंपल देवी द्वारा मुहैया कराए गए सुराग के आधार पर पुलिस ने अन्य आरोपियों को पकड़ा और बच्ची को बोकारो से छुड़ाया। झारखंड पुलिस ने बच्चे की मां सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर मनीष लाल के बयान पर चतरा थाने में मामला दर्ज किया गया है। सौदा करने वाली मां को भी पुलिस ने पकड़ा है।
और पढ़ें:
हेल्थ को फिट रखने वाले ये 5 फूड इस स्थिति में हो सकते हैं जहरीला,खाने पर हो सकता है मौत का खतरा
Navratri 2023: क्यों कट्टू आटा खाते ही सैकड़ों लोग पहुंच जाते हैं अस्पताल, वजह जान हो जाएं सावधान
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.