
नई दिल्ली. आपने अक्सर देखा होगा कि महिलाओं को पुरुषों की तुलना में ज्यादा ठंड लगती है। लेकिन कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है। क्या ये सिर्फ आपका वहम है या फिर सच। अगर सच है तो फिर ऐसा क्यों होता है। इस बात का जवाब आप ही नहीं, बल्कि कई दूसरे लोग भी खोज रहे थे। अब उन्हें इसका जवाब मिल गया है। वैज्ञानिकों ने पता लगा लिया है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा ठंड क्यों लगती है। तेल अवीव यूनिवर्सिटी के डॉक्टर एरन लेविन ने कहा, पुरुष और महिलाएं अलग-अलग टेंपरेचर महसूस करते हैं। साइंस डायरेक्ट जर्नल के मुताबिक, महिलाओं को 70 डिग्री फारेनहाइट पर ठंड लगने लगती है जबकि पुरुषों को 66 डिग्री पर।
महिलाओं को ज्यादा ठंड क्यों लगती है?
अब बात आती है कि ऐसा क्यों होता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित, ये फर्क महिलाओं और पुरुषों के शरीर की बनावट की वजह से दिखता है। जब हमें ठंड लगती है तो इसका मतलब है कि बाहर का तापमान हमारी शरीर के तापमान से ज्यादा ठंडा है। ऐसे में शरीर को अधिक ऊर्जा खर्च करने पड़ती है। ये ऊर्जा मेटाबॉलिज्म के जरिए बनती है। आपके शरीर में खाने का एनर्जी में बदलना ही मेटाबॉलिज्म कहलाता है। अब जिसके शरीर में ज्यादा Muscles Mass होगा उसके शरीर में अधिक मेटाबॉलिज्म पैदा होगा। यानी अधिक गर्मी पैदा होगी। पुरुषों में महिलाओं की तुलना में Muscles Mass ज्यादा होता है।
किसके शरीर का तापमान अधिक होता है?
पुरुषों और महिलाओं के शरीर का तापमान लगभग समान होता है। लगभग 37 डिग्री तक। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि महिला के शरीर का तापमान थोड़ा अधिक होता है। हालांकि, तापमान को लेकर बनने वाली धारणा स्किन के तापमान पर अधिक निर्भर करती है। कई लोगों के मन में सवाल होगा कि मोटे लोगों को ठंड नहीं लगनी चाहिए। इसका जवाब है कि मोटा होने के दौरान शरीर में फैट बढ़ा हुआ होता है। फैट ठंड कम नहीं करता है। ऐसे में आपके शरीर में जमा फैट सर्दी में ठंड से नहीं बचाता है।
ये भी पढ़ें..
Rough Sex के दौरान लड़की की मौत, लेकिन जब कोर्ट ने दोषी प्रेमी को सजा सुनाई तो छिड़ा विवाद
पेट से निकली 1 किलो नुकीली कील, नट-चाकू, डॉक्टर ने बताया- शराब छोड़ने की वजह से मरीज की ये हालत हुई
कोरोना को मिटाने के लिए गेमचेंजर साबित होगी ये दवा, मरने से बचाने में है शानदार रिकॉर्ड
रात भर खर्राटे भर सोते रहे माता-पिता, बिस्तर के नीचे दबी रही 18 दिन की बच्ची, तड़प-तड़प कर हुई मौत
40 साल का वर्जिन शख्स ढूंढ रहा गर्लफ्रेंड, लेकिन ऐसी शर्त रख दी है कि 5 साल से लड़की ही नहीं मिली
बढ़ा हुआ वजह कम होना-स्किन की शाइनिंग, शराब छोड़ने पर बॉडी में क्या-क्या बदलाव होते हैं
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.