काले पड़ गए है अंडरआर्म्स, कोहनी और घुटने, तो इस तरह करें इन्हें साफ

Published : Sep 07, 2022, 03:18 PM IST
काले पड़ गए है अंडरआर्म्स, कोहनी और घुटने, तो इस तरह करें इन्हें साफ

सार

क्या आप भी काले अंडरआर्म्स, कोहनी और काले घुटनों से परेशान है और इसके चलते आपका पूरा लुक ही खराब हो जाता है? तो आइए हम आपको बताते हैं इससे साफ करने का तरीका।

लाइफस्टाइल डेस्क : अक्सर देखा जाता है कि लोगों का चेहरा, हाथ-पैर तो सुंदर और गोरे होते हैं लेकिन अमूमन अंडरआर्म्स, कोहनी और घुटने काले पड़ जाते हैं, क्योंकि हम इसकी सही तरह से देखभाल नहीं कर पाते हैं। जिसके चलते यहां की स्किन झुलस जाती है। खासकर शेविंग, परफ्यूम इत्यादि का प्रयोग करने से अंडरआर्म्स काले हो जाते हैं और यहां पर कड़क बाल भी आने लगते हैं। ऐसे में इसे कैसे ठीक किया जाए और साफ किया जाए आइए हम आपको बताते हैं...

पपीता और शहद
पपीता और शहद स्किन को ब्राइट और सॉफ्ट करने का काम करता है। इसके लिए कुछ पपीते को मैश कर लें और उसमें एक चम्मच शहद मिला लें। एक पेस्ट बनाएं और अपने डार्क स्किन वाले हिस्से पर लगाएं। इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर अपनी त्वचा को सादे पानी से धो लें। बाद में स्किन को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज़ करें। इस प्रक्रिया को एक हफ्ते तक दोहराएं और आपको फर्क नजर आने लगेगा।

गुलाब जल और बेसन
बेसन और गुलाब जल का पेस्ट बना लें। अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो इसमें थोड़ा नींबू का रस मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं। अब इसे अपने डार्क अंडरआर्म्स, घुटनों और कोहनियों पर लगाएं। इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। बाद में थोड़ा सा स्किन सीरम लगाएं।

आलू का रस
आलू एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं और त्वचा की रंगत को निखारने में मदद करते हैं। आप कच्चे आलू को कद्दूकस करके थोड़ा रस निकाल सकते हैं। इस रस कॉटन की मदद से प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। इसे 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। अब इसे गुनगुने पानी से धो लें और फर्क देखें।

बेकिंग सोडा स्क्रब
बेकिंग सोडा डेड स्किन को निकालने में मदद करता है। इसके लिए बेकिंग सोडा, नींबू का रस और पानी का पेस्ट बना लें। इसे अपने डार्क अंडरआर्म्स, घुटनों और कोहनियों पर लगाएं। इसे कम से कम 15 मिनट तक रहने दें। अब इसे सादे पानी से धो लें। 

और पढ़ें- क्या छोटे ब्रेस्ट साइज की वजह से आपका कॉन्फिडेंस भी होता है कम, तो करें इस तेल की मसाज

डिनर के बाद बस 2 मिनट का वॉक, इस जानलेवा बीमारी को कर सकता है कंट्रोल, स्टडी में खुलासा

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

किड्स रूम अलमारी बुकशेल्फ डिजाइन, 6 लुक बचाएंगे पेंट का खर्चा
Baby Girl Footwear: बेबी गर्ल के लिए सैंडल डिजाइन, अंडर-500 में खरीदें फैंसी फुटवियर