
Butterfly Watching Places India: तितलियों को देखना किसी भी इंसान के लिए मैजिकल एक्सपीरियंस होता है। बच्चों से लेकर बड़े, तक हर किसी को तितली और उसकी खूबसूरती देखना पसंद होता है। उनके पंखों के रंगों को देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी ने आसमान में इंद्रधनुष के रंग बिखेर दिया हो। नेचर की इसी खूबसूरती को और करीब से महसूस करने के लिए देशभर में कई बटरफ्लाई पार्क और गार्डन बनाए गए हैं, जहां हजारों तरह की तितलियां एक साथ उड़ती दिखाई देती हैं। ये पार्क न सिर्फ नेचर लवर के लिए सेंटर ऑफ अट्रैक्शन है, बल्कि बच्चों और रिसर्च करने वालों के लिए भी किसी खजाने से कम नहीं। आज हम आपको भारत के 5 ऐसे जगहों के बारे में बताएंगे, जहां तितलियां फूलों की तरह उड़ती हैं।
कर्नाटक के बेंगलुरु में बैनरघट्टा बटरफ्लाई पार्क देश का पहला और सबसे बड़ा बटरफ्लाई पार्क माना जाता है। लगभग 7.5 एकड़ में फैले इस पार्क में एक इनडोर बटरफ्लाई इनक्लोजर है, जहां 50 से ज्यादा तितलियों की प्रजातियां देखी जा सकती हैं। ट्रांसपेरेंट डोम के अंदर तितलियों का नाचता हुआ कलरफुल वर्ल्ड किसी फेयरी टेल जैसा लगता है।
इसे भी पढ़ें- Fireflies Places In India: जुगनुओं की चमक से जगमगाती है ये 5 जगह, एडवेंचर और फोटोशूट के लिए है बेस्ट
अगर आप फ्रेंच टच और नेचुरल ब्यूटी का मजा लेना चाहते हैं तो पुडुचेरी का बटरफ्लाई गार्डन आपको जरूर पसंद आएगा। समुद्र किनारे बने इस गार्डन में तितलियां फूलों के बीच मंडराती हुई दिखाई देते हैं। यहां सैर करते वक्त ऐसा लगता है जैसे नेचर ने अपने कैनवस पर रंगों से पेंटिंग बनाई हो।
गोवा को आमतौर पर बीच और पार्टी डेस्टिनेशन के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां स्थित पोंडा का बटरफ्लाई कंजर्वेटरी ट्रैवलर्स को एक अलग ही एक्सपीरियंस देता है। हरे-भरे जंगलों के बीच करीब 100 से ज्यादा प्रजातियों की तितलियां देखने को मिलती हैं। यहां जाकर आप महसूस करेंगे कि गोवा सिर्फ पार्टी लवर्स का ही नहीं बल्कि नेचर लवर्स का भी पैराडाइस है।
सिक्किम अपने नेचुरल ब्यूटी और बर्फ से ढकी चोटियों के लिए मशहूर है, लेकिन यहां का बटरफ्लाई जोन भी उतना ही अट्रैक्टिव है। मानसून और गर्मियों में यहां रंग-बिरंगी तितलियां आस पास के जगहों को और ज्यादा खूबसूरत बना देती हैं। खासतौर पर दुर्लभ प्रजातियां देखने के लिए यह जगह रिसर्चर और फोटोग्राफरों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन है।
इसे भी पढ़ें- क्रूज पर चढ़ने की अजीब शर्त, लाखों खर्च करो, पर पहन नहीं सकते कपड़े
पुणे और नागपुर जैसे शहरों के पास स्थित कई बटरफ्लाई पार्क लोगों को वीकेंड पर फ्रेशनेस का अहसास कराते हैं। यहां लोक और विदेशी दोनों प्रजातियों की तितलियां देखने को मिलती हैं। ये पार्क बच्चों के लिए एजुकेशनल टूर का भी बढ़िया ऑप्शन हैं।