दुनिया का सबसे महंगा क्रूज लग्जरी में नंबर वन! 1 टिकट का किराया है 7 करोड़ तक

Published : Sep 17, 2025, 06:21 PM IST
सबसे महंगा क्रूज

सार

Worlds most expensive cruise: दुनिया का सबसे महंगा क्रूज़ ‘वर्ल्ड ऑफ स्प्लेंडर 2027’ 140 रातों की लग्जरी यात्रा के साथ मियामी से न्यूयॉर्क तक जाएगा। 40 देशों, 71 पोर्ट्स और भारत के 4 स्टॉप को कवर करेगा। रेजेंट सूट की कीमत 7.3 करोड़ रुपये तक।

किसी ने सच ही कहा है कि अगर खूब सारा पैसा है, तो लग्जरी लाइफ एंजॉय करने के आपको बेहतरीन मौके मिल जाएंगे। आमतौर पर क्रूज में सफर करना लोगों का सपना होता। क्रूज में 5 स्टार होटल जैसी सुविधा से लेकर पैसेंजर की हर एक छोटी जरूरत का ध्यान रखा जाता है। इसके चलते लोगों को लग्जरी होटल भी फीके लगते हैं। रेजेंट सेवन सीज (Regent Seven Seas) ने अपने पैसेंजर्स को ध्यान में रखते हुए दुनिया के सबसे महंगे क्रूज की घोषणा की। 140 रातों का 2027 का वर्ल्ड ऑफ स्प्लेंडर क्रूज सेवन सीज स्प्लेंडर मियामी से न्यूयॉर्क तक चलेगा। इसमें 40 देशों और 71 पोर्ट्स को कवर किया जाएगा। खास बात ये भी है कि महंगे रेजेंट सूट (Regent Suite) का किराया लगभग 7.3 करोड़ रुपये प्रति यात्री तक हो सकता है। 

रेजेंट सूट क्यों है बेहद खास क्रूज? 

रेजेंट सूट एक नहीं बल्कि कई कारणों से खास है। इसमें कई अल्ट्रा-एक्सक्लूसिव सुविधाएं जैसे कि जैसे हर पोर्ट पर प्राइवेट कार और ड्राइवर, इन सूट स्पा, फाइन आर्ट कलेक्शन, 2 टेनिस कोर्ट जितना स्पेस शामिल होगा। वेरांडा सूट एंट्री-लेवल के लिए एक व्यक्ति को लगभग 80 लाख रुपये देने होंगे। वहीं साल 2026 में लॉन्च होने वाला स्काईव्यू रेजेंट सूट सेवन सीज प्रेस्टिज में रुकने की एक दिन की कीमत 20-22 लाख रुपये तक होगी।

और पढ़ें: Famous Beaches in Mumbai: टूरिस्ट्स की पहली पसंद सिर्फ जुहू नहीं, इन 7 बीच की खूबसूरती भी है लाजवाब

भारत के चार स्टॉप होंगे शामिल

वर्ल्ड ऑफ स्प्लेंडर क्रूज में पैसेंजर करीब 66,057 किमी की यात्रा करेंगे। इस दौरान 6 महाद्वीपों को कवर किया जाएगा। यात्रा के दौरान क्रूज कुछ शहरों जैसे कि लॉस एंजेलिस, सिडनी, सिंगापुर और मुंबई जैसे शहरों में रात भर ठहरेगा। भारत के 4 स्टॉप जैसे कि मुंबई, बेंगलुरु, कोच्चि और गोवा से होता हुआ आगे की जर्नी करेगा। इस क्रूज में तीन गला इवेंट्स भी होंगे, जो पैसेंजर को खूब लुभाएंगे।

और पढ़ें: पुणे से सिर्फ 55 किमी दूर है ताम्हिणी घाट, हल्की धुंध और ठंडी हवा में मिलता है जन्नत सा एहसास

PREV
Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

Goa Monsoon Travel: बारिश में गोवा घूमने का प्लान? ये 10 जगहें बना देंगी ट्रिप यादगार
16 पासपोर्ट-245 देश...इस भारतीय घुमक्कड़ का वीडियो देख हैरान है इंटरनेट