
How to reach Tamhini Ghat: बच्चों के हाफ इयरली एग्जाम खत्म हो जाने के बाद उन्हें कहीं ट्रिप में ले जाने का मन बना रहे हैं, तो एक शानदार जगह आपका इंतजार कर रही है। पुणे से मात्र 55 किलोमीटर दूरी पर स्थित ताम्हिणी घाट अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। अगर इसे महाराष्ट्र का हिडन जेम कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। जानकारी न होने के कारण अक्सर लोग यहां तक पहुंच नहीं पाते। यहां की खूबसूरती मानसून के सीजन में बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। आप ठंड का मौसम भी घूमने के लिए चुन सकते हैं। आपको यहां की वादियां पल भर में सारा स्ट्रेस भुला देंगी। आइए जानते हैं कि ताम्हिणी घाट में आखिर क्या देखने लायक है।
ताम्हिणी घाट महाराष्ट्र के पुणे से लगभग 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक पहाड़ी मार्ग है। पश्चिमी घाट की सह्याद्रि पर्वत श्रृंखला पर ये मुलशी और ताम्हीनी के बीच बसा हुआ है। यहां आपको प्राकृतिक झरनों के साथ ही घने जंगल भी मिल जाएंगे। आप सुबह से लेकर शाम तक इस प्लेस का आनंद उठा सकते हैं। यहां की हरियाली और झरने मन को सुकून देने का काम करते हैं। अगर आप मुंबई में रहते हैं तो वाया कार यहां पर आया जा सकता है। आप यहां ट्रेकिंग के साथ हाइकिंग और कैम्पिंग का लुफ्त भी उठा सकते हैं।
और पढ़ें: क्रूज पर चढ़ने की अजीब शर्त, लाखों खर्च करो, पर पहन नहीं सकते कपड़े
ताम्हिणी घाट घूमने जा रहे हैं तो आप पुणे के किसी होटल में स्टे कर सकते हैं। वहां से टैक्सी की मदद से आसानी से आप पहुंच जाएंगे। अगर आपको लोनावाला भी घूमना है, वहां होटल में रुककर भी ताम्हिणी घूमने आया जा सकता है।
बारिश में यहां पर फिसलन का डर अधिक रहता है। आप चाहे तो यहां पर आराम से अक्टूबर में भी घूम सकते हैं। अक्टूबर से जनवरी तक ताम्हिणी का मौसम हल्का ठंडा होता है। अगर आपके पास 1 दिन से ज्यादा का समय है तो मुलशी बांध, झील, देवकुंड झरना, अंधारबन ट्रेक का आनंद उठाएं। बच्चे भी ऐसी जगह को फुल एंजॉय करेंगे।
और पढ़ें: Train Ticket Rule: रिजर्वेशन पर रेलवे का नया नियम, आधार वेरिफाइड यूजर्स के लिए खुशखबरी