टी लवर सिर्फ कुल्हड़ तक ही नहीं, दार्जलिंग से मुन्नार तक देखें ये 5 फेमस चाय के बागान

Published : Mar 28, 2026, 08:45 AM IST
5 famous tea garden of india

सार

Best Tea Gardens India: भारत के 5 फेमस चाय बागानों—दार्जिलिंग, असम, मुन्नार, नीलगिरी और कांगड़ा—का खूबसूरत अनुभव लें। हर टी लवर के लिए ये जगहें परफेक्ट हैं, जहां प्रकृति और चाय का अनोखा संगम देखने को मिलता है।

Chai Lover Destinations India: भारत में चाय सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि एक एहसास और प्यार है। हर चाय लवर के लिए कुल्हड़ वाली चाय जितनी खास होती है, उतना ही खास एक्सपीरियंस असली चाय बागानों को देखने का होता है। हरे-भरे पहाड़, ठंडी हवाएं और दूर तक फैले चाय के बागान—ये नजारे किसी जादू से कम नहीं। अगर आप भी रियल टी लवर हैं, तो भारत के इन 5 फेमस टी गार्डन को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें।

दार्जिलिंग टी गार्डन, पश्चिम बंगाल

दार्जिलिंग को “चाय की रानी” कहा जाता है। यहां की चाय दुनिया भर में अपने खास फ्लेवर और खुशबू के लिए मशहूर है। टॉय ट्रेन के साथ पहाड़ों के बीच फैले ये बागान एक शानदार एक्सपीरियंस देते हैं।

असम टी गार्डन, असम

असम के चाय बागान भारत के सबसे बड़े और पुराने टी प्रोड्यूसिंग क्षेत्रों में आते हैं। यहां की चाय स्ट्रॉन्ग और गाढ़ी होती है, जो हर चाय लवर को पसंद आती है। सुबह की धुंध में इन बागानों का नज़ारा बेहद खूबसूरत लगता है।

इसे भी पढ़ें- घूमने वालों के लिए मजे ही मजे! IRCTC की ओर से श्रीलंका घूम आएं, वो भी ₹63,600 में

मुन्नार टी गार्डन, केरल

केरल का मुन्नार अपनी हरियाली और चाय के बागानों के लिए जाना जाता है। यहां की ढलानों पर फैले टी प्लांटेशन और ठंडी वादियां आपको रिलैक्स कर देती हैं। यहां टी म्यूजियम भी देखने लायक है।

नीलगिरी टी गार्डन, तमिलनाडु

नीलगिरी हिल्स के चाय बागान अपनी फ्रेगरेंस और हल्की चाय के लिए मशहूर हैं। यहां की ठंडी हवा और शांत वातावरण एक परफेक्ट छुट्टी का एकसपीरियंस देते हैं।

कांगड़ा वैली टी गार्डन, हिमाचल प्रदेश

कम भीड़भाड़ और शांत वातावरण पसंद करने वालों के लिए कांगड़ा घाटी के चाय बागान बेस्ट हैं। यहां की ऑर्गेनिक चाय और पहाड़ों के बीच का सुकून दिल जीत लेता है।

इसे भी पढ़ें- India's Mini Nepal: हरियाणा के इस शहर में बसता है मिनी नेपाल, वीकेंड में जरूर करें घूमने का प्लान

PREV
Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

Sapta Jyotirlinga Yatra: रेलवे लाया 11 दिन का स्पेशल टूर पैकेज, जानें किराया और पूरा रूट
Japan Tour Package IRCTC: एक बुकिंग,पूरा जापान! 10 दिनों का ऑल-इनक्लूसिव टूर पैकेज