IRCTC का श्रीलंका रामायण यात्रा पैकेज सिर्फ ₹63,600 में 5 रात-6 दिन की शानदार ट्रिप देता है। इसमें फ्लाइट, होटल, खाना, ट्रांसपोर्ट और गाइड शामिल हैं। कोलंबो, कैंडी, डंबुला और नुवारा एलिया जैसे खूबसूरत डेस्टिनेशन घूमें।

कम बजट में विदेश यात्रा का सपना पूरा करना चाहते हैं, तो IRCTC का श्रीलंका रामायण यात्रा पैकेज आपके लिए शानदार ऑफर है। सिर्फ ₹63,600 में 5 रात और 6 दिन की इस ट्रिप में आपको फ्लाइट, होटल, खाना, ट्रांसपोर्ट और गाइड जैसी सभी सुविधाएं भी मिलेगी। यह यात्रा धार्मिक और नेचर की खूबसूरती का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है, जहां आप रामायण से जुड़े पवित्र स्थलों के साथ-साथ श्रीलंका की खूबसूरती भी देख पाएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है इस पैकेज की खासियत?

यह “Sri Lanka Ramayana Yathra” पैकेज खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो धार्मिक यात्रा के साथ इंटरनेशनल ट्रैवल का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं। इसमें कोलंबो, डंबुला, कैंडी और नुवारा एलिया जैसे खूबसूरत शहर कवर किए जाएंगे। जिसकी यात्रा की फ्लाइट बेंगलुरु से शुरू होगी।

पैकेज में क्या-क्या शामिल है?

इस टूर पैकेज में आपको राउंड ट्रिप एयर टिकट, होटल में ठहरने की सुविधा, ब्रेकफास्ट-लंच-डिनर, लोकल ट्रांसपोर्ट (बस), गाइड/एस्कॉर्ट और ट्रैवल इंश्योरेंस शामिल मिलता है। यानी आपको अलग से कोई चिंता करने की जरूरत नहीं।

इसे भी पढ़ें- जयपुर के 4 बाजारों में मिलेगी राजस्थानी जूती से स्कर्ट और साड़ी सबकुछ, खाने के लिए ये गलियां है मशहूर

टूर प्लान और प्रमुख स्थल

6 दिन की इस यात्रा में आप डंबुला केव टेंपल, थिरुकोनेश्वरम मंदिर, कैंडी का टूथ टेंपल, सीता अम्मन मंदिर, अशोक वाटिका और कोलंबो सिटी टूर जैसे प्रमुख स्थानों का दर्शन करेंगे। साथ ही पिन्नावाला एलीफेंट ऑर्फनेज भी इस यात्रा का खास अट्रैक्शन है।

किराया और बुकिंग डिटेल्स

इस पैकेज की शुरुआती कीमत ₹63,600 (ट्रिपल शेयरिंग) है, जबकि डबल के लिए करीब ₹64,500 और सिंगल के लिए ₹87,100 तक जाती है। बच्चों के लिए अलग दरें लागू हैं। सीटें सीमित हैं, इसलिए जल्दी बुकिंग करना जरूरी है।

जरूरी शर्तें और ध्यान रखने वाली बातें

यात्रा के लिए पासपोर्ट कम से कम 6 महीने तक वैध होना चाहिए। बुकिंग के बाद पासपोर्ट और पैन कार्ड की कॉपी जमा करनी होगी। इसके अलावा विदेश यात्रा पर TCS टैक्स भी लागू होता है।

इसे भी पढ़ें- India's Mini Nepal: हरियाणा के इस शहर में बसता है मिनी नेपाल, वीकेंड में जरूर करें घूमने का प्लान