Andaman and Nicobar Travel Plan: अंडमान जाने का बेस्ट टाइम? जून-जुलाई में जाने से पहले जान लें 7 बातें

Published : May 13, 2026, 07:15 PM IST
अंडमान ट्रैवल प्लान

सार

Best Time to Visit Andaman and nicobar: अंडमान एक खूबसूरत डेस्टिनेशन है, लेकिन सही मौसम में जाने से ट्रिप का मजा दोगुना हो सकता है। जून-जुलाई में ट्रैवल प्लानिंग को ध्यान में रखें, ताकि छुट्टियां यादगार बन सकें।

अगर आप इस साल अंडमान और निकोबार घूमने का प्लान बना रहे हैं और सोच रहे हैं कि जून-जुलाई में जाना सही रहेगा या नहीं, तो टिकट बुक करने से पहले कुछ जरूरी बातें जान लेना जरूरी है। अंडमान अपनी नीली समुद्री लहरों, सफेद रेत वाले बीच और वॉटर एक्टिविटीज के लिए मशहूर है, लेकिन हर मौसम में यहां का अनुभव एक जैसा नहीं होता। खासकर जून-जुलाई में मॉनसून शुरू हो जाता है, जिसका असर ट्रिप पर पड़ सकता है। ऐसे में जानिए अंडमान जाने का सही समय और जून-जुलाई ट्रैवल से जुड़ी 7 जरूरी बातें।

अंडमान घूमने का बेस्ट टाइम कौन-सा है?

अंडमान घूमने के लिए अक्टूबर से मई का समय सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान मौसम साफ रहता है, समुद्र शांत होता है और स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग जैसी वॉटर एक्टिविटीज का पूरा मजा लिया जा सकता है। वहीं जून-जुलाई में बारिश शुरू हो जाती है, इसलिए ट्रैवल एक्सपीरियंस थोड़ा अलग हो सकता है।

और पढ़ें -  6 ट्रैवल हैक बजट में करेंगे बचत, समर वेकेशन में करें ट्राय

जून-जुलाई में मौसम कैसा रहता है?

जून और जुलाई में अंडमान में मॉनसून रहता है। इस दौरान हल्की से तेज बारिश हो सकती है और कई बार समुद्र में तेज लहरें भी देखने को मिलती हैं। अगर आपको बारिश और हरियाली पसंद है, तो यह मौसम खूबसूरत लग सकता है, लेकिन बीच एक्टिविटीज पर असर पड़ सकता है।

वॉटर एक्टिविटीज पर पड़ सकता है असर

अंडमान की सबसे बड़ी खासियत स्कूबा डाइविंग, सी-वॉक और स्नॉर्कलिंग है, लेकिन जून-जुलाई में मौसम खराब होने पर कुछ एक्टिविटीज टेम्प्रेरी रूप से बंद भी हो सकती हैं। इसलिए अगर आपका मेन मकसद एडवेंचर स्पोर्ट्स है, तो मौसम पहले जरूर चेक करें।

होटल और फ्लाइट मिल सकते हैं सस्ते

अगर आपका बजट कम है, तो जून-जुलाई में ट्रिप प्लान करना फायदेमंद हो सकता है। यह ऑफ-सीजन माना जाता है, इसलिए कई होटल और फ्लाइट्स कम कीमत में मिल जाती हैं। कपल्स और बजट ट्रैवलर्स के लिए यह अच्छा मौका हो सकता है।

Ferry और Island Travel में हो सकती है दिक्कत

अंडमान में एक द्वीप से दूसरे द्वीप जाने के लिए फेरी का इस्तेमाल होता है। बारिश और तेज हवाओं की वजह से कभी-कभी फेरी सेवाओं में देरी या बदलाव हो सकता है। इसलिए ट्रिप में थोड़ा extra time रखना बेहतर रहता है।

और पढ़ें -  फॉरेन ट्रैवल को कहें नो, जाएं इंडिया के खूबसूरत स्पॉट जो देंगे विदेशी वाइब एंड व्यू

क्या Pack करना जरूरी है?

अगर जून-जुलाई में अंडमान जा रहे हैं, तो रेनकोट, वॉटरप्रूफ बैग, जल्दी सूखने वाले कपड़े और extra footwear जरूर रखें। साथ ही sunscreen और mosquito repellent भी काम आ सकते हैं।

किस तरह के Travellers के लिए सही है जून-जुलाई?

अगर आप भीड़ से दूर, शांति और नेचर एंजॉय करना चाहते हैं, तो जून-जुलाई अच्छा समय हो सकता है। लेकिन अगर आपका फोकस beach activities, clear weather और water sports है, तो अक्टूबर से मार्च के बीच ट्रिप प्लान करना ज्यादा बेहतर रहेगा।

PREV
Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

Travel Backpack for Women : ट्रैवल बैगपैक मीडियम साइज, कम बजट में ज्यादा स्पेस वाले 6 डिजाइन
Amarnath Yatra: सबसे ज्यादा कहां खर्च होता है पैसा? जानें कितना कैश ले जाना जरूरी