India Beach Destinations: विदेश घूमने जैसा मजा अब भारत में भी मिलेगा। औली से अंडमान तक जानें इंडिया के 5 खूबसूरत हिल और बीच डेस्टिनेशन, जहां आपको विदेशी वाइब्स, शानदार व्यू और नेचर का परफेक्ट अनुभव मिलेगा।

Top Indian Tourist Places: विदेश घूमने का सपना हर किसी का होता है, लेकिन मौजूदा हालत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिल ईस्ट-अमेरिका के बीच युद्ध के हालत को देखते हुए विदेश यात्रा कम से कम या न करने की अपील की है। लेकिन अब भारत में ही ऐसी कई जगहें मौजूद हैं जो आपको बिल्कुल इंटरनेशनल डेस्टिनेशन जैसा अनुभव देती हैं। कहीं बर्फ से ढके पहाड़ स्विट्जरलैंड की याद दिलाते हैं, तो कहीं नीला समंदर मालदीव और बाली जैसी फीलिंग देता है। अगर आप कम बजट में विदेशी वाइब्स और शानदार व्यू का मजा लेना चाहते हैं, तो इंडिया के ये डेस्टिनेशन आपके लिए परफेक्ट हैं। हिल स्टेशन से लेकर बीच तक, हर जगह आपको नेचर, एडवेंचर और लग्जरी का शानदार कॉम्बिनेशन मिलेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

औली, उत्तराखंड 

उत्तराखंड का औली भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। यहां की बर्फ से ढकी पहाड़ियां, केबल कार राइड और हरियाली किसी यूरोपियन कंट्री जैसी फीलिंग देती हैं। सर्दियों में यहां स्कीइंग का मजा लेने के लिए बड़ी संख्या में टूरिस्ट पहुंचते हैं। औली का शांत वातावरण और हिमालय का खूबसूरत व्यू इसे विदेशी ट्रैवल जैसा अनुभव देता है। अगर आप स्नो एडवेंचर और रोमांटिक ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो यह जगह बेस्ट है।

गोकार्ण, कर्नाटक 

गोवा की भीड़ से दूर कर्नाटक का गोकार्ण एक ऐसा बीच डेस्टिनेशन है, जहां आपको बाली जैसी शांति और नेचर व्यू मिलेगा। यहां के ओम बीच और पैराडाइज बीच विदेशी टूरिस्ट्स के बीच भी काफी लोकप्रिय हैं। समुद्र किनारे कैफे, योग रिट्रीट और सनसेट व्यू इस जगह को बेहद खास बनाते हैं। अगर आप बीच वेकेशन में रिलैक्सिंग और सुकून चाहते हैं, तो गोकार्ण जरूर जाएं।

इसे भी पढ़ें- Beautiful Railway Stations India: ये हैं भारत के 8 आलीशान रेलवे स्टेशन, खूबसूरती के आगे फीकी पड़ जाएगी महलों की शान

लद्दाख, जम्मू-कश्मीर 

लद्दाख की खूबसूरती किसी विदेशी एडवेंचर डेस्टिनेशन से कम नहीं है। यहां की झीलें, पहाड़ और रोड ट्रिप का अनुभव आपको न्यूज़ीलैंड और तिब्बत जैसी वाइब देता है। पैंगोंग लेक और नुब्रा वैली की प्राकृतिक सुंदरता लोगों को बार-बार यहां आने पर मजबूर कर देती है। बाइक राइडिंग और कैंपिंग पसंद करने वालों के लिए लद्दाख एक ड्रीम डेस्टिनेशन माना जाता है।

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह 

अगर आप मालदीव जैसा नीला पानी और व्हाइट सैंड बीच देखना चाहते हैं, तो अंडमान आपके लिए परफेक्ट जगह है। यहां का हैवलॉक आइलैंड अपने क्रिस्टल क्लियर वाटर और स्कूबा डाइविंग के लिए दुनियाभर में मशहूर है। समुद्र के बीच लक्जरी रिसॉर्ट्स और शांत वातावरण आपको बिल्कुल इंटरनेशनल बीच वेकेशन जैसा एहसास कराते हैं। हनीमून और फैमिली ट्रिप के लिए यह शानदार डेस्टिनेशन है।

मुन्नार, केरल 

केरल का मुन्नार अपनी चाय बागानों और खूबसूरत पहाड़ियों के लिए जाना जाता है। यहां की हरियाली और ठंडा मौसम आपको यूरोप के किसी हिल स्टेशन जैसा अनुभव देता है। बादलों से घिरी वादियां और झरने इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। नेचर लवर्स और कपल्स के लिए मुन्नार बेहद खास माना जाता है। यहां का शांत वातावरण आपको शहर की भागदौड़ से पूरी तरह दूर कर देता है।

इसे भी पढ़ें- Best Time to Visit Lonavala: लोनावला कब जाएं, जानें घूमने के लिए बेस्ट स्पॉट और प्लान