Travel Hacks to Save Money: अगर आप कम बजट में ट्रैवल करना चाहती हैं तो आर्टिकल आपके लिए है। ये ट्रिक्स ना सिर्फ आपके पैसे बचाएंगी, बल्कि ट्रैवल को और स्मार्ट और स्ट्रेस-फ्री बना देंगी।
समर वेकेशन (गर्मी की छुट्टियां) आते ही घूमने का प्लान बन जाता है, लेकिन अक्सर बजट (Budget) सबसे बड़ी चिंता बन जाता है। सही प्लानिंग और कुछ स्मार्ट ट्रैवल हैक्स अपनाकर आप अपनी ट्रिप को किफायती (Budget-Friendly) और मजेदार दोनों बना सकती हैं। अगर आप भी कम खर्च में ज्यादा एक्सप्लोर करना चाहती हैं, तो ये 6 ट्रैवल हैक्स जरूर अपनाएं।
इंडिगो मोड और प्राइस ट्रैकिंग हैक (Incognito Mode + Price Tracking Hack)
जब आप बार-बार फ्लाइट सर्च करती हैं, तो वेबसाइट्स आपकी हिस्ट्री देखकर प्राइस बढ़ा देती हैं। ब्राउजर में Incognito Mode (प्राइवेट मोड) ऑन करके सर्च करें अलग-अलग टाइम पर प्राइस चेक करें 2–3 डिवाइस से तुलना करें। आपको लोएस्ट फेयर (सस्ती टिकट) मिलने के चांस बढ़ जाते हैं।
और पढ़ें - कूर्ग घूमने का सबसे अच्छा समय कब है? जानें किन महीनों में यहां जाने से बचना चाहिए
नियरबाय एयरपोर्ट ट्रिक (Nearby Airport Trick)
अक्सर लोग सिर्फ एक ही एयरपोर्ट चेक करते हैं, जिससे ऑप्शन कम हो जाते हैं। अपने डेस्टिनेशन के पास के दूसरे एयरपोर्ट भी सर्च करें कभी-कभी 2–3 घंटे दूर वाला एयरपोर्ट काफी सस्ता पड़ता है। इससे आपको हजारों रुपये तक की बचत हो सकती है।

होटल बदलकर बचत (Split Stay Hack)
पूरी ट्रिप एक ही होटल में रुकना हमेशा सस्ता नहीं होता। 2–3 दिन के लिए सस्ता होटल/होमस्टे लें खास दिनों (वीकेंड/पार्टी) पर बेहतर होटल शिफ्ट करें। इसका फायदा ये होगा कि आप लग्जरी और बजट का बैलेंस बना सकती हैं।
ब्रेकफास्ट संग वाली ट्रिक (Breakfast Included Trick)
कई बार लोग सस्ता होटल चुनते हैं, लेकिन खाने पर ज्यादा खर्च हो जाता है। ऐसा होटल चुनें जिसमें Breakfast Included हो सुबह का एक टाइम का खर्च बच जाएगा। इससे हर दिन ₹200–₹500 तक की बचत हो सकती है।

लोकल ट्रांसपोर्ट कार्ड हैक (Local Transport Card Hack)
हर जगह अलग-अलग टिकट लेने से खर्च बढ़ जाता है। शहर का Daily/Weekly Transport Pass लें मेट्रो, बस, ट्राम सब में इस्तेमाल करें। यह सस्ता भी होता है और टाइम भी बचाता है।
खाली बोतल रिफिल हैक (Empty Bottle Refill Hack)
बार-बार पानी खरीदना छोटा खर्च लगता है, लेकिन ट्रिप में यह बड़ा बन जाता है। अपने साथ एक खाली बोतल रखें होटल या पब्लिक वॉटर पॉइंट से रिफिल करें। पूरी ट्रिप में ₹500–₹1000 तक बचत हो सकती है।
