IRCTC Bhutan tour 2026: IRCTC का 14 दिन का भारत-भूटान मिस्टिक माउंटेन टूर गुवाहाटी, शिलॉन्ग, थिम्फू और पारो जैसे खूबसूरत डेस्टिनेशन कवर करता है। जानें पूरा रूट, किराया, सुविधाएं और बुकिंग डिटेल्स।

अगर आप पहाड़, हरियाली और सुकून से भरी जगह घूमने का शौक हैं, तो IRCTC का “BHARAT BHUTAN MYSTIC MOUNTAIN TOUR” आपके लिए शानदार मौका है। 13 रात और 14 दिन का यह स्पेशल पैकेज भारत से भूटान तक का खूबसूरत सफर कवर करता है, जिसमें ट्रेन और रोड ट्रिप दोनों का मज़ा मिलेगा।

टूर का पूरा रूट और ड्यूरेशन 

  • यह टूर दिल्ली सफदरजंग (DSJ) से शुरू होकर गुवाहाटी, शिलॉन्ग, चेरापूंजी, थिम्फू, पुनाखा और पारो तक जाता है। 
  • कुल अवधि- 13 रात / 14 दिन 
  • ट्रेन रूट- दिल्ली → गुवाहाटी → हसीमारा 
  • वापसी- वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़ होते हुए दिल्ली यह रूट खास तौर पर नॉर्थ-ईस्ट इंडिया और भूटान के प्रमुख पर्यटन स्थलों को कवर करता है।
  • बोर्डिंग और सीट डिटेल्स यात्रियों की सुविधा के लिए कई शहरों से बोर्डिंग की सुविधा दी गई है: दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी

कुल सीटें: 150 AC I Coupe: 20 सीट 

  • AC I Cabin: 38 सीट 
  • AC II Tier: 36 सीट 
  • AC III Tier: 56 सीट 

सीटिंग अरेंजमेंट यात्रा से 3 दिन पहले फाइनल किया जाएगा।

किराया और कैटेगरी 

इस टूर में अलग-अलग बजट के अनुसार कई विकल्प दिए गए हैं- AC I Cabin (Double Sharing)- ₹1,44,892 प्रति व्यक्ति AC II Tier (Double Sharing)- ₹1,29,495 प्रति व्यक्ति AC III Tier (Double Sharing)- ₹1,18,965 प्रति व्यक्ति बच्चों (5–11 साल) के लिए भी अलग किराया तय किया गया है। अच्छी बात यह है कि लगभग 33% की छूट पहले से ही किराए में शामिल है।

इसे भी पढ़ें- Summer Vacation in Kashmir: गर्मियों में जा रहे हैं कश्मीर? मिस न करें फन और एक्टिविटी से भरपूर ये 5 जगह

टूर में मिलने वाली सुविधाएं 

इस पैकेज में आपको लगभग हर सुविधा दी जाती है: 3 स्टार होटल में AC रूम स्टे सभी जगहों के लिए कोच ट्रांसपोर्ट ट्रेन में भोजन (क्लास के अनुसार) गाइडेड साइटसीइंग यानी एक तरह से यह ऑल-इन-वन टेंशन-फ्री ट्रिप है, जहां आपको अलग से कुछ प्लान करने की जरूरत नहीं।

घूमने की जगहें और खास स्पॉट 

इस टूर में कई शानदार जगहें शामिल हैं- गुवाहाटी- कामाख्या मंदिर और ब्रह्मपुत्र क्रूज चेरापूंजी- सेवन सिस्टर्स वॉटरफॉल, नोखालिकाई फॉल्स शिलॉन्ग- उमियम लेक, वॉर्ड्स लेक, डॉन बॉस्को म्यूजियम थिम्फू- बुद्धा प्वाइंट, ताशी छो जोंग पुनाखा- दोचुला पास, पुनाखा जोंग पारो- टाइगर नेस्ट मठ (बेस कैंप), नेशनल म्यूजियम

यह पूरा सफर प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और आध्यात्मिक अनुभव का शानदार मिश्रण है। 

जरूरी जानकारी 

  • पासपोर्ट (6 महीने वैधता) या वोटर ID जरूरी 
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटो बु
  • किंग के बाद PAN कार्ड देना अनिवार्य

इसे भी पढ़ें- समर वेकेशन में बच्चों को दिखाएं भारत की ऐतिहासिक जगहें, ले जाएं इन 5 जगहों पर घूमने