Australia Travel Tips: ऑस्ट्रेलिया घूमने जा रहे? 15 सामान बैग में ले जानें की न करें गलती

Published : Sep 28, 2025, 07:40 PM IST
ऑस्ट्रेलिया ट्रैवल टिप्स

सार

Banned Items at Australian Airports: ऑस्ट्रेलिया अपने सख्त एयरपोर्ट और कस्टम्स नियमों के लिए जाना जाता है, जहां छोटी-सी गलती भी यात्रियों को भारी जुर्माने में पड़ सकती है। यहां जा रहे हैं तो ये 15 सामान कभी ना लेकर जाएं।

बैग पैक करते समय अक्सर हम छोटे-छोटे सेंटिमेंटल आइटम या घर के खाने को साथ रखना चाहते हैं। लेकिन अगर आपकी मंजिल Australia है, तो जरा संभल जाइए। यहां के एयरपोर्ट और बॉर्डर सिक्योरिटी रूल्स इतने सख़्त हैं कि एक छोटी-सी गलती भी आपको लाखों रुपये का जुर्माना दिला सकती है। हाल ही में मलयाली एक्ट्रेस नव्या नायर (Navya Nair) इसका शिकार बनी थीं। वह अपने Onam Celebration के लिए मेलबर्न पहुंचीं और एयरपोर्ट पर उनके बैग में रखी 15 सेंटीमीटर की मोगरे की माला (Jasmine Garland) पकड़ी गई। इसका नतीजा AUD 1,980 (करीब ₹1.14 लाख) का जुर्माना रहा है। नव्या ने बाद में बताया कि यह माला उनके पिता ने बड़े प्यार से दी थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की biosecurity laws के हिसाब से यह एक गंभीर नियम उल्लंघन था।

ये 15 आम चीजें जो ऑस्ट्रेलियाई एयरपोर्ट पर बैन

नव्या नायर की माला वाली घटना से साफ है कि रोजमर्रा की साधारण चीजें भी परेशानी खड़ी कर सकती हैं। यहां उन सामानों की लिस्ट है जो आपको साथ नहीं ले जाने चाहिए। 

  1. ताजे फल और सब्जियां
  2. हर्ब्स, मसाले, कच्चे नट्स और बीज
  3. फूल और सूखी मालाएं (जैसे मोगरा)
  4. डेयरी प्रोडक्ट्स
  5. भारतीय मिठाइयां (बर्फी, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, सोहन पापड़ी आदि)
  6. चावल 
  7. चाय
  8. घर का बना खाना
  9. शहद और मधुमक्खी से जुड़े प्रोडक्ट्स
  10. पालतू जानवरों का खाना
  11. पंख, हड्डियां, जानवरों की खाल
  12. हर्बल या आयुर्वेदिक मेडिसिन जिनमें पौधे/जानवर का अंश हो
  13. फ्लाइट या शिप से बचा खाना
  14. पंखों से बने जैकेट, कंबल या बैग (डिक्लेयर करना अनिवार्य)
  15. लोहरी के लिए मूली, राखी के लिए कॉटन थ्रेड जैसी कुछ अजीबोगरीब बैन लिस्ट

और पढ़ें - नौकरी छोड़ साइकिल पर दुनिया घूमने निकला ये शख्स, करेंगे 40000 किमी का वर्ल्ड टूर

क्या सजा और जुर्माना?

  • ऑन-द-स्पॉट फाइन में AUD 2,664 (₹1.5 लाख तक)
  • वीजा कैंसिलेशन
  • ज्यादा गंभीर मामलों में जेल की सजा
  • सभी यात्रियों को Passenger Card भरते समय ईमानदारी से जवाब देना अनिवार्य है।

और पढ़ें - ट्रैवल इनफ्लुएंसर ने किया आगाह, स्विट्जरलैंड जाए तो न करें ये गलतियां वरना पड़ेगा महंगा

क्यों इतने सख्त ऑस्ट्रेलिया के नियम?

ऑस्ट्रेलिया की जैव विविधता (ecosystem) बेहद नाज़ुक है। यहां के पौधे, जानवर और कृषि किसी भी बाहरी कीट या बीमारी से तुरंत प्रभावित हो सकते हैं। इसी वजह से यहां की Australian Border Force और Biosecurity Officers हर छोटी-बड़ी चीज पर कड़ी नजर रखते हैं।अगर आप कोई आइटम डिक्लेयर करते हैं तो उसे जब्त कर लिया जाएगा लेकिन जुर्माना नहीं लगेगा। लेकिन अगर आप बिना डिक्लेयर किए पकड़े जाते हैं, तो फाइन, वीजा कैंसिलेशन और यहां तक कि जेल भी हो सकती है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

2025 में भारतीयों की सबसे पसंदीदा 10 इंटरनेशनल ट्रिप
भारत के इन 4 जगहों को 2025 में किया गया सबसे ज्यादा गूगल सर्च