Jyotirlinga Tour: IRCTC ने लॉन्च किया खास ज्योतिर्लिंग टूर, फ्लाइट से कराएगा उज्जैन-ओंकारेश्वर-महेश्वर के दर्शन

Bimla Kumari   | CMS
Published : Aug 16, 2026, 07:21 AM IST
IRCTC Jyotirlinga tour

सार

IRCTC Jyotirlinga Tour Package 2026: अगर आप चंडीगढ़ से मध्य प्रदेश के मशहूर ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो IRCTC आपके लिए एक शानदार मौका लाया है। इस 4 दिन के टूर पैकेज में आप उज्जैन, ओंकारेश्वर और महेश्वर जैसी पवित्र जगहों पर घूम सकेंगे।

IRCTC Jyotirling Heritage Ex Chandigarh Tour Package: अगर आप चंडीगढ़ से छोटी लेकिन यादगार धार्मिक यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो IRCTC का 'ज्योतिर्लिंग हेरिटेज एक्स चंडीगढ़' टूर पैकेज आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। 4 दिन और 3 रात के इस पैकेज में मध्य प्रदेश के उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर और इंदौर जैसे धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा कराई जाएगी।

5 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा टूर

IRCTC का यह टूर 5 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। पैकेज में चंडीगढ़ से इंदौर तक आने-जाने की फ्लाइट शामिल है। इसके अलावा होटल में ठहरने, भोजन और स्थानीय दर्शनीय स्थलों तक पहुंचने के लिए परिवहन की सुविधा भी दी जाएगी। चंडीगढ़ से इंदौर की फ्लाइट दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी, जबकि वापसी में इंदौर से चंडीगढ़ की फ्लाइट सुबह 10 बजे होगी।

उज्जैन से ओंकारेश्वर और महेश्वर तक दर्शन

टूर की शुरुआत चंडीगढ़ से इंदौर की फ्लाइट के साथ होगी। इंदौर पहुंचने के बाद यात्रियों को उज्जैन, ओंकारेश्वर और महेश्वर जैसे प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी। यात्रा के अंत में यात्री दोबारा इंदौर पहुंचेंगे और यहां से फ्लाइट के जरिए चंडीगढ़ लौटेंगे।

होटल, खाना और AC बस की सुविधा

इस पैकेज में यात्रियों को राउंड ट्रिप फ्लाइट टिकट, 3 रात का होटल स्टे, 3 ब्रेकफास्ट, 3 डिनर, साइटसीइंग के लिए AC बस और ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा मिलेगी। ठहरने के लिए इंदौर में होटल सोलारिस, उज्जैन में मित्तल रिजॉर्ट और ओंकारेश्वर में होटल टेंपल व्यू ओंकारेश्वर या इसी श्रेणी के होटल उपलब्ध कराए जाएंगे।

कितनी है IRCTC टूर पैकेज की कीमत?

IRCTC के इस टूर पैकेज की कीमत ऑक्यूपेंसी के आधार पर अलग-अलग तय की गई है। ट्रिपल ऑक्यूपेंसी में प्रति व्यक्ति ₹25,780, जबकि डबल ऑक्यूपेंसी में ₹26,800 देने होंगे। वहीं, सिंगल ऑक्यूपेंसी की कीमत ₹32,960 प्रति व्यक्ति है।

बच्चों के लिए भी अलग पैकेज

बच्चों के लिए भी अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। 5 से 11 साल की उम्र के बच्चे के लिए पैकेज की कीमत ₹22,740 है। वहीं, 2 से 4 साल के बच्चे के लिए बिना बेड के ₹16,430 शुल्क देना होगा।

इन सुविधाओं के लिए खुद करना होगा खर्च

यात्रियों को ध्यान रखना होगा कि पैकेज में दर्शनीय स्थलों के एंट्री टिकट, लंच, चंडीगढ़ में लोकल ट्रांसपोर्ट, एयरपोर्ट पिक-अप और ड्रॉप, फ्लाइट में मिलने वाला भोजन, टिप्स, निजी खर्च और टूर गाइड की सेवाएं शामिल नहीं हैं। इन सभी सुविधाओं का खर्च यात्रियों को अलग से उठाना होगा।

PREV
Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

Sapta Jyotirlinga Yatra: रेलवे लाया 11 दिन का स्पेशल टूर पैकेज, जानें किराया और पूरा रूट
Japan Tour Package IRCTC: एक बुकिंग,पूरा जापान! 10 दिनों का ऑल-इनक्लूसिव टूर पैकेज