IRCTC का Royal Nepal Tour Package लॉन्च, 6 रात 7 दिन में लुंबिनी, पोखरा, काठमांडू और जनकपुर की यात्रा। फ्लाइट, होटल, भोजन और गाइड सहित टूर की शुरुआती कीमत ₹55,700। जानें पूरा खर्च, ट्रैवल इटिनरी और डिटेल।
अगर आप विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं और बजट भी ज्यादा नहीं है, तो IRCTC का Royal Nepal Tour Package आपके लिए शानदार मौका हो सकता है। यह 6 रात और 7 दिन का टूर पैकेज है, जिसमें नेपाल के प्रमुख धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों—लुंबिनी, पोखरा, काठमांडू और जनकपुर-की यात्रा कराई जाएगी। इस टूर की शुरुआत हैदराबाद से होगी और इसमें फ्लाइट, होटल, मील और लोकल ट्रांसपोर्ट जैसी कई सुविधाएं शामिल हैं। इस पैकेज की शुरुआती कीमत ₹55,700 प्रति व्यक्ति रखी गई है।
26
पैकेज डिटेल
IRCTC का यह टूर पैकेज Royal Nepal Ex–Hyderabad (Package Code: SHO6) नाम से लॉन्च किया गया है। यह पैकेज 6 Nights / 7 Days का है और इसमें कुल 30 यात्रियों का ग्रुप शामिल होगा। टूर की शुरुआत 16 अप्रैल 2026 से होगी और ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट रहेगा।
36
किन-किन जगहों की कराई जाएगी यात्रा
इस टूर में नेपाल के प्रमुख पर्यटन स्थलों को कवर किया जाएगा।
लुंबिनी – भगवान बुद्ध की जन्मस्थली
पोखरा – हिमालयी व्यू और फेवा लेक के लिए प्रसिद्ध
काठमांडू – पशुपतिनाथ मंदिर, दरबार स्क्वायर और स्वयंभूनाथ मंदिर
जनकपुर – माता सीता का प्रसिद्ध जानकी मंदिर
46
टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
इस पैकेज में यात्रियों को कई सुविधाएं दी जाएंगी-
हैदराबाद से फ्लाइट टिकट
होटल में ठहरने की व्यवस्था
ब्रेकफास्ट और डिनर (MAP Plan)
एयरपोर्ट और लोकल ट्रांसपोर्ट
टूर गाइड / एस्कॉर्ट
56
ट्रैवल इटिनरी
टूर के पहले दिन हैदराबाद से फ्लाइट द्वारा गोरखपुर पहुंचकर सड़क मार्ग से लुंबिनी जाया जाएगा। इसके बाद पोखरा में सरांगकोट सनराइज, फेवा लेक बोटिंग और प्रमुख मंदिरों का दर्शन कराया जाएगा। फिर काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर, दरबार स्क्वायर और अन्य दर्शनीय स्थलों की सैर होगी। इसके बाद फ्लाइट से जनकपुर जाकर जानकी मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे और अंत में दरभंगा से हैदराबाद वापसी होगी।
Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।