14 हजार में कर आएं दक्षिण भ्रमण, IRCTC के इस पैकेज से मीनाक्षी-सुंदररेश्वर के होंगे अद्भुत दर्शन

Published : Jul 17, 2025, 01:32 PM IST
irctc package

सार

सावन चल रहा है और अगर आप इस पानम मास में तीर्थ घूमकर पण्य कमाना चाहते हैं, तो चलिए IRCTC के इस प्लान के बारे में बता दें जिसमें मात्र 14000 में दक्षिण के प्रमुख्य मंदिरों के होंगे दर्शन।

IRCTC द्वारा प्रस्तुत "Divya Dakshin Yatra with Jyotirlinga" एक विशेष तीर्थ यात्रा का अवसर है, जो आपको दक्षिण भारत के सात पवित्र स्थलों की दर्शन यात्रा पर ले जाएगी। यह यात्रा Bharat Gaurav Tourist Train के माध्यम से आयोजित की जाती है, जो कि Secunderabad से शुरू होकर तमिलनाडु और केरल के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कवर करती है। 8 दिनों की इस यात्रा में भक्ति, संस्कृति और दर्शन का संपूर्ण संगम देखने को मिलता है। सावन का खास महीना भी चल रहा है ऐसे में दक्षिण भारत के कुछ अहम ज्योतिर्लिंगों के भी दर्शन करवाएगी।

यात्रा के बारे में विस्तार से

  • टूर का नाम Divya Dakshin Yatra with Jyotirlinga (SCZBG45)
  • टूर ड्यूरेशन 7 रात / 8 दिन
  • टूर स्टार्ट डेट 19 जुलाई 2025
  • कुल सीटें 639 (SL: 237, 3AC: 350, 2AC: 52)
  • बोर्डिंग/डिबोर्डिंग स्टेशन सिकंदराबाद, वारंगल, विजयवाड़ा, रेनिगुंटा आदि।

इसे भी पढ़ें- Lepakshi Mandir Mystery: हवा में लटकता है ये स्तंभ! लेपाक्षी मंदिर के रहस्य से आज भी वैज्ञानिक हैरान

  • कवर किए गए स्थल
  • तिरुवन्नामलाई
  • रामेश्वरम
  • मदुरै
  • कन्याकुमारी
  • त्रिवेन्द्रम
  • त्रिची
  • तंजावुर

यात्रा के प्रमुख तीर्थ स्थल और आकर्षण:

तिरुवन्नामलाई (अरुणाचलम मंदिर):

भगवान शिव का अग्नि तत्व स्वरूप – अरुणाचलम मंदिर, पंचभूत स्तल में एक।

रामेश्वरम (रामनाथस्वामी मंदिर):

12 ज्योतिर्लिंगों में एक, जहां श्रीराम ने रावण से यूद्ध पूर्व शिवलिंग की स्थापना की थी।

मदुरै (मीनाक्षी अम्मन मंदिर):

दक्षिण भारत का वैभवशाली और कलात्मक मंदिर – माता मीनाक्षी और भगवान सुंदररेश्वर का वास।

कन्याकुमारी:

भारत का अंतिम छोर – विवेकानंद रॉक मेमोरियल और देवी कुमारी मंदिर का पावन स्थान।

त्रिवेंद्रम (पद्मनाभस्वामी मंदिर):

भगवान विष्णु का भव्य मंदिर – भारत के सबसे रहस्यमयी और समृद्ध मंदिरों में से एक।

त्रिची (श्री रंगनाथस्वामी मंदिर):

भगवान विष्णु का विशालतम मंदिर परिसर – श्रीरंगम स्थित यह मंदिर अद्भुत वास्तुकला का उदाहरण है।

तंजावुर (बृहदेश्वर मंदिर):

UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट – चोल वंश द्वारा निर्मित यह शिव मंदिर भव्यता का प्रतीक है।

पैकेज और किराया (GST सहित)

Economy (SL)

₹14,100 ₹13,200

Standard (3AC)

₹22,300 ₹21,200

Comfort (2AC)

₹29,200 ₹27,900

पैकेज में शामिल सुविधाएं:

  • भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन में यात्रा (2AC/3AC/SL)
  • होटल में रात में आराम की व्यवस्था।
  • यात्रा के दौरान शुद्ध शाकाहारी भोजन दिया जाएगा।
  • शहरों के लोकल साइट सीन के लिए बस/कैब सुविधा
  • ट्रैवल इंश्योरेंस की व्यवस्था
  • अनुभवी एस्कॉर्ट व गाइड

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

दिसंबर में Winter Photography के लिए 5 सबसे खूबसूरत जगहें?
Solo Travel Destination: बीच, पहाड़ और इतिहास, 2025 के 10 सोलो ट्रिप स्पॉट