Janmashtami पर मथुरा-वृंदावन गए तो इन प्रमुख मंदिर के जरूर करें दर्शन, लिस्ट में देखें नाम

Published : Aug 16, 2025, 08:53 AM IST
radhe krishna

सार

Vrindavan Temples: जन्माष्टमी पर वृंदावन में जाकर कृष्णभक्ति में आप रम जाने वाले हैं। यहां के कई ऐसे मंदिर हैं, जहां जाकर आर कान्हा के मौजूदगी का एहसास कर सकते हैं। इसके अलावा मथुरा का भी रूख कर सकते हैं। यहां कुछ मंदिर बताएंगे जहां जरूर जाएं।

Famous temples in Mathura Vrindavan: जन्माष्टमी, भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व, पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन मथुरा और वृंदावन में इसकी भव्यता देखने लायक होती है। कृष्ण के जन्मस्थान मथुरा और उनकी लीलाभूमि वृंदावन में इस दिन लाखों श्रद्धालु उमड़ते हैं। मंदिरों की सजावट, झांकी, भजन-कीर्तन और रात्रि में होने वाला विशेष दर्शन भक्तों के लिए अविस्मरणीय अनुभव बन जाता है। अगर आप जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा-वृंदावन जाने की योजना बना रहे हैं, तो इन प्रमुख मंदिरों के दर्शन जरूर करें।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर

मथुरा यह मंदिर वही पवित्र स्थान है जहां भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। जन्माष्टमी की रात यहां विशेष आरती, झांकी और सजावट की जाती है। भक्तों को ऐसा लगता है मानो वे द्वापर युग में पहुंच गए हों।

द्वारकाधीश मंदिर

मथुरा मथुरा का यह प्रसिद्ध मंदिर अपनी भव्य सजावट और जन्माष्टमी महोत्सव के लिए मशहूर है। यहां भगवान कृष्ण को ‘द्वारकाधीश’ के रूप में पूजा जाता है। रंगीन झांकियां और रात्रि उत्सव मन मोह लेते हैं।

आदिकेशव मंदिर और विश्रामघाट 

इसके अलावा मथुरा में कृष्ण जन्मभूमी के पीछे आदिकेशव मंदिर हैं। वहां भी आप जाकर भगवान कृष्म के आशीर्वाद पा सकते हैं। विश्राम घाट जाकर आप अध्यात्म में मन रमा सकते हैं।

वृंदावन 5 कोस के भीतर है। भक्त यहां पहुंचकर पूरे वृंदावन की परिक्रमा करते हैं। उस पांच कोस के भीतर जो मंदिर है, उसे सप्त देवालय कहा जाता है। यहां के कुछ प्रमुख मंदिर है, जिसके दर्शन करने आप जरूर जाएं।

और पढ़ें: Salwar Suit for Janmashtami: जन्माष्टमी पूजा में चुनें 6 लाइटवेट सूट, गोपी सी दिखेगी सुंदरता

बांके बिहारी मंदिर

वृंदावन वृंदावन का बांके बिहारी मंदिर जन्माष्टमी पर हजारों भक्तों से खचाखच भर जाता है। यहां के बिहारी जी के दर्शन के लिए लंबी कतारें लगती हैं। विशेष आरती और भजन-कीर्तन भक्तों को आध्यात्मिक आनंद से भर देते हैं।

प्रेम मंदिर

 वृंदावन सफेद संगमरमर से बना यह भव्य मंदिर जन्माष्टमी पर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठता है। यहां का भव्य आयोजन और झांकियां पर्यटकों और भक्तों दोनों के लिए आकर्षण का केंद्र होती हैं।

श्री राधा रमण मंदिर

श्री राधा रमण मंदिर 

वृंदावन के सात सबसे पुराने और प्रतिष्ठित मंदिरों में से एक है, जो 1542 ईस्वी में गोपाल भट्ट गोस्वामी द्वारा स्थापित किया गया था। कहा जाता है कि यहां श्रीकृष्ण शालिग्राम के रूप में स्वयं प्रकट हुए थे।

 

 

इसके अलावा ये मंदिर के कुछ लिस्ट है गोपीमंदिर, मदन मोहन, श्याम सुंदर, गोकुलानंद, श्री दामोदर जी, श्री राधारमण जी फिर इसके साथ-साथ श्री राधावल्लभ जी, श्री बांकेबिहार जी और श्री जुगलबिहारी जी ये प्रमुख मंदिर है। इस्कॉन मंदिर भी यहां के प्रमुख आकर्षण केंद्र में से एक है।

इसे भी पढ़ें: Janmashtami Bhog Benefits: कृष्ण भगवान के पसंदीदा भोग, शरीर को पहुंचाते हैं अनगिनत फायदे

PREV
Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

Travel Gadgets: बैग में जरूर रखें 5 स्मार्ट ट्रैवल गैजेट्स, हॉलिडे ट्रिप बनेगी टेंशन फ्री
Goa Monsoon Travel: बारिश में गोवा घूमने का प्लान? ये 10 जगहें बना देंगी ट्रिप यादगार