
Most Popular Solo Destination: आजकल सोलो ट्रिप पर जाना हर किसी को पसंद होता है। ये अलग अनुभव देने के साथ लाइफ का लेसन भी जोता है। ये जिंदगी की ऐसी यात्रा होता है, जहां इंसान सबको पीछे छोड़कर अपनी मर्जी से करता है। अब 2025 खत्म होने वाला है, इस बार भी लाखों-करोड़ों लोगों ने लाइफ की पहली सोलो ट्रिप प्लान की है। ऐसे में यहां देखें, भारत के उन 10 पॉपुलर डेस्टिनेशन, जो सोलो ट्रैवलर्स को खूब भाए
2025 में सोलो ट्रैवल करेल स्थित वर्कला लगातार टॉप नंबर पर बना हुआ है। यहां पर समुद्र के नजारे, सर्फिंग, क्लिफटॉप कैफे के साथ बजट फ्रेंडली होस्टल और होम स्टे विकल्प है। वीकेंड के लिए यह जगह परफेक्ट है।
कर्नाटक स्थित गोकर्णा बीच बहुत लोकप्रिय सोलो डेस्टिनेशन है। यहां पर साफ-सुथरे बीच, लो क्राउड के साथ हाईकिंग का मजा उठाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में रखें मजा और सुरक्षा दोनों का ख्याल, 6 डेस्टिनेशन पर मनाएं न्यू ईयर का जश्न
अध्यात्म और एडवेंचर के लिए ऋषिकेश सबसे अच्छा डेस्टिनेशन है। यहां पर आपको शांति, आध्यात्मिक एक्सपीरियंस सब एक साथ मिलता है। यहां पर गंगा किनारे योग, ध्यान, राफ्टिंग, गंगा आरती का अनुभव ले सकते हैं।
पुर्तगाली टच और साफ-सुथरे बीचों के लिए पॉन्डिचेरी सोलो ट्रैवलर्स की 2025 में पसंद बनकर उभरा है। यह शांत, कॉम्पैक्ट और वॉक फ्रेंडली जगह है।
यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट हम्पी सोलो ट्रैवलर्स को खूब पसंद आ रहा है। यहां पर इतिहास के साथ एडवेंचर का परफेक्ट मेल मिलता है। 2025 में हंपी भी लोगों को खूब पसंद आया।
ये भी पढ़ें- December Snow Places: स्नोफॉल देखने दिसंबर में यहां जाएं, नहीं मिलेगी भीड़-भाड़
वर्कला के अलावा वायनाड, मुन्नार जैसी जगहे हैं, जिन्हें सोलो ट्रैवल एक्सप्लोर करना पसंद कर रहे हैं। बैकवाटर, बीच, हिल स्टेशन से लेकर जंगल सफारी और चाय के बागान तक, यात्रियों को पसंद आए।
शान, संस्कृति और इतिहास का मजा लेने के लिए राजस्थान 2025 के टॉप सोलो डेस्टिनेशन में शामिल हैं। जयपुर, उदयपुर, जोधपुर और जैसलमेर की मेहमाननवाजी ध्यान खींचती हैं।
साल कोई भी हो, टॉप ट्रेंडिंग डेस्टिनेशन में गोवा का नाम हमेशा रहता है। साथ ही यह जगह सोलो ट्रैवलर्स की सदाबहार पसंद है। सोशल लाइफ से लेकर शांत बीच तक, यहां पर आपको सारे विकल्प मिल जाएंगे।
सस्ते, खूबसूरत और एडवेंचर भरे अनुभव के साथ हिमाचल प्रदेश का कसोल सुंदरता के साथ सोलो ट्रिप में भी नंबर वन है,यहां पर आपको सस्ते होटल के साथ ट्रैक संग अन्य एक्टिविटी के ढेरों विकल्प मिल जाएंगे।
गंगा के घाट, आध्यात्मिक वातावरण से लेकर स्ट्रीट फूड तक वाराणसी सोलो ट्रेवल के लिए 2025 के बेस्ट च्वाइस बनकर उभरा है। यहां की संकरी-प्राचीन गलियां अलग सांस्कृतिक अनुभव देता है।